4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलरिश्ता पक्का समझें? युवजेंद्र चहल ने यूं किया 'इजहारे मुहब्बत'! धनश्री से...

रिश्ता पक्का समझें? युवजेंद्र चहल ने यूं किया ‘इजहारे मुहब्बत’! धनश्री से इतने दिन पहले हुआ था तलाक

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 20 मार्च को चहल और कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हुआ था। अब 20 दिन बाद ही चहल ने अपनी रूमर गर्लफ्रेंड आरजे मैहवश के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है।

दरअसल, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक होने से पहले ही भारतीय गेंदबाज को आरजे मैहवश के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान स्टैंड्स में नजर आए थे। अब जब आईपीएल शुरू हुआ तो मैहवश चहल और उनकी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए मैदान में भी नजर आई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैहवश को स्टैंड्स में देखा गया था। वहीं मैच के बाद चहल के लिए इस यूट्यूबर ने एक खास पोस्ट भी शेयर की। चहल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने भी मैहवश के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी। दोनों के रिश्ते की बात अब और भी ज्यादा होने लगी है। फैंस और यूजर्स का ऐसा मानना है कि मैहवश ही अब चहल की हमसफर हैं।

युजवेंद्र चहल ने किया इजहारे मोहब्बत
जब हर जगह आपके रिश्ते की बात हो रही हो। इस बीच अगर आपकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आपको मैदान में चीयर करने आए और वह वहां बैठे जहां खिलाड़ियों की पत्नी या फैमिली बैठती है। फिर मैच के बाद आप उनके साथ फोटो शेयर करो… यह इजहारे मोहब्बत नहीं तो क्या है? चहल ने भी कुछ ऐसा ही किया। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भीआधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है, किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है।

रचिन रविंद्र के आउट होने पर खुशी से झूम गई थी मैहवशजब पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने रचिन रविंद्र को आउट किया था तो आरजे मैहवश खुशी से झूम उठी थी। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उनका रिएक्शन भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...