12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमनरेगा के बाद अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की सास राशन...

मनरेगा के बाद अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की सास राशन कार्ड फर्जीवाड़े में फंसी, जांच शुरू

Published on

अमरोहा:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास पर मनरेगा घोटाले में लाखों का गोलमाल करने के आरोप के बाद अब फर्जी तरीके से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच अफसर नामित किया है।

जिला पूर्ति अधिकारी रीना रानी का कहना है कि विभागीय जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि प्रधान ने अब तक कितना राशन इस कार्ड पर लिया है। अमरोहा जिले के पलौला गांव की ग्राम प्रधान क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आयशा हैं। हाल ही में उनके परिवार के आठ लोगों समेत कुल 18 लोगों के फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूरी किए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जांच परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने की थी। जिसके बाद ग्राम प्रधान से 8.68 लाख रुपये की रिकवरी की गई थी। साथ ही इस मामले में दोषी एक बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई की थी। तीन सचिवों, एक लेखाकार समेत चार रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब ग्राम प्रधान गुले आयशा के बीपीएल कार्ड धारक होने का मामला सामने आया है।

शिकायत के मुताबिक, उनके बीपीएल राशन कार्ड में कुल चार यूनिट दर्ज हैं। डीएम ने इसकी जांच सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को सौंप दी है। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है। बीडीओ जोया जांच कर रही हैं।

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...