7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यतुम क्या चाहती हो, आत्महत्या कर लें, तुमसे तो ये भी नहीं...

तुम क्या चाहती हो, आत्महत्या कर लें, तुमसे तो ये भी नहीं होगा…पत्नी के इतना कहते ही पति ने कर ली खुदकुशी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पति ने पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक मंगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अब मृतक के मोबाइल से ऑडियो कॉल की रिकॉर्डिंग मिली है। साथ ही जीवन लीला समाप्त करने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जो अब सामने आ चुका है। सुसाइड नोट के जरिए मृतक ने अपने बच्चों की कस्टडी अपने मां-बाप को दिए जाने की बात कही है, जबकि ऑडियो कॉल में मृतक की पत्नी अलग कमरा लेने की बात कहती हुई सुनाई दे रही है। फिलहाल पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगल के ससुराजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

दरअसल, मृतक मंगल ने अनुराधा से लव मैरिज की थी। उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 में हुई थी, लेकिन मंगल के घरवाले नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। बेटे की जिद के आगे मज़बूर होकर मंगल के घरवालों ने उसकी शादी अनुराधा से कर दी थी। आज वही बहू अनुराधा बेटे की मौत की वजह बन गई। इसका जीता जागता सबूत वो ऑडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है, जो मंगल के फोन से मिली है। मंगल के फोन से दो कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें मृतक की पत्नी मंगल से अलग कमरा लेने के लिए कह रही है। इसी बीच लंबी चौड़ी बातचीत के दौरान मृतक कहता है कि तुम क्या चाहती हो, आत्महत्या कर लें। इसके जवाब में उसकी पत्नी कहती है कि तुमसे तो ये भी नहीं होगा।

बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी धमकाते हुए कहती है कि अगर परिवार से अलग नहीं हुए, तो तुमको आइडिया भी नहीं होगा कि मैं क्या कर सकती हूं। फिलहाल मंगल ने 3 अप्रैल को अपने घर पर ही जहर खा लिया था। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए थे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी सास, ससुर और दोनों सालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही अपनी आखिरी इच्छा जताते हुए कहा कि मेरे दोनों बच्चों की कस्टडी मेरे मां-बाप को सौंप दी जाए।

सुसाइड नोट में लिखा कि होली के समय से ही उसके साले और सास उसे उल्टा सीधा बोल रहे थे। मां-बाप से अलग रहने के लिए दबाव बनाते थे। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शादी के बाद से तनाव में रहने लगा था। मृतक अलीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। वहीं, पीड़ित पिता अपने बेटे के दोषियों की सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...