12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसीएम सिद्धारमैया के इकोनॉमिक एडवाइजर ने फोड़ा बम, बोले- करप्शन में कर्नाटक...

सीएम सिद्धारमैया के इकोनॉमिक एडवाइजर ने फोड़ा बम, बोले- करप्शन में कर्नाटक नंबर वन

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने पार्टी को शर्मनाक स्थिति में डाल दिया। उन्होंने कहा है कि राज्य भ्रष्टाचार में नंबर वन है। क्षेत्रीय असंतुलन निवारण समिति की ओर से कोप्पल में आयोजित एक संवाद के दौरान येलबर्गा विधायक ने कहा कि चाहे सत्ता में कोई भी हो। भ्रष्टाचार व्यापक है। भ्रष्टाचार में कर्नाटक नंबर वन है। अलग-अलग परियोजनाओं में कथित घटिया काम के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए रायरेड्डी ने कहा कि पहले सरकारी इमारतें जो पांच से छह दशकों तक चलती थीं। अब केवल 10 सालों में ढह रही हैं।

बसवराज रायरेड्डी ने क्या कहा?
सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने तर्क दिया कि राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अधिक व्याप्त है। बैठक के दौरान उन्होंने पूछा कि जब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो तो क्षेत्रीय असंतुलन को कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्वाचित प्रतिनिधियों की तरह ही व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में उनके विचार मुख्यमंत्री चाहे जो भी कहें, नहीं बदलेंगे।

बीजेपी ने सरकार पर किया कटाक्ष
उनकी टिप्पणी के बाद कर्नाटक बीजपी अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और लूटपाट कांग्रेस सरकार का अभिन्न अंग था। उन्होंने कहा कि रायरेड्डी की टिप्पणी ने सरकार के काले चेहरे को उजागर किया है और वैश्विक मंच पर कर्नाटक की प्रतिष्ठा को कम किया है। विजयेंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली पिछली बीजेपी सरकार पर 40% भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों और लोगों को गुमराह करने वालों का मुखौटा अब उतर गया है।

उधर, कर्नाटक में बढ़ती महंगाई और कथित भ्रष्टाचार को लेकर जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।’विधान सौधा चलो’ नाम से यह प्रदर्शन 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से शुरू होगा। जेडीएस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के सत्ता आने के बाद से राज्य में महंगाई बेकाबू हो गई है और आम जनता को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जेडीएस ने सरकार को घेरा
जेडीएस युवा के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी थी। निखिल ने कहा कि रायरेड्डी ने खुद कहा था कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले पांच गारंटी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक वे वादे पूरे नहीं हुए। ये अधूरे वादे ही सरकार की विफलता का सबूत हैं। एक आर्थिक सलाहकार का यह कहना कि राज्य में भ्रष्टाचार है, गंभीर चिंता का विषय है। मैं उनकी ईमानदारी की सराहना करता हूं, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि अगर यही स्थिति रही तो कर्नाटक जल्द ही बड़े वित्तीय संकट की ओर बढ़ेगा।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...