15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतितहव्वुर राणा वापस आएगा और यहां कोर्ट उसे सजा देगी... बोले गृहमंत्री...

तहव्वुर राणा वापस आएगा और यहां कोर्ट उसे सजा देगी… बोले गृहमंत्री अमित शाह

Published on

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राणा वापस भारत आएगा और यहां की कोर्ट में पेश होगा। शाह ने कहा कि उसे संविधान के तहत सजा मिलेगी। गृह मंत्री ने राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीति की बड़ी सफलता बताया।

बांग्लादेश को दी चेतावनी
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द ही मुंबई 26/11 हमले का आरोपी भारत आएगा। उन्होंने बांग्लादेश के साथ मौजूदा हालात पर भी बात रखी। बांग्‍लादेश की अंतर‍िम सरकार चला रहे मोहम्‍मद यूनुस ने चीन में बैठकर पूर्वोत्‍तर भारत की बात की थी, इस पर शाह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर क‍िसी को आंख नहीं डालने देंगे, एंट्री का तो सवाल ही नहीं उठता है।

ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
गृहमंत्री ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हम पर आरोप लगाती हैं क‍ि बीएसएफ घुसपैठ नहीं रोक पाती। पूरे देश को मालूम है क‍ि बॉर्डर पर फेंसिंग के बाद भी 250 क‍िलोमीटर पर फेंसिंग नहीं हुई। हमें 400 क‍िलोमीटर एरिया में ममता जी फेंसिंग करने के ल‍िए जमीन नहीं देती। उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों के वोटर कार्ड कहां बने हैं? सारा वोटर कार्ड 24 परगना में ही बना हुआ है।

बता दें कि मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का अमेरिका से प्रत्यर्पण होने वाला है। जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा को हिरासत में लेने के बाद भारतीय टीम अमेरिका से रवाना हो गई है। वे कल दोपहर तक 26/11 के मास्टरमाइंड के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। हाल ही में अमेरिकी कोर्ट ने राणा की याचिका को खारिज कर दिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...