12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपहले हसबैंड को छोड़ मुस्लिम प्रेमी से निकाह, दूसरे से भी नहीं...

पहले हसबैंड को छोड़ मुस्लिम प्रेमी से निकाह, दूसरे से भी नहीं हुई प्रेग्नेंट तो शुरू हुआ झगड़ा

Published on

दरभंगा

 बिहार के दरभंगा में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक हिन्दू महिला ने पहले vaidik रीति-रिवाज से शादी की। फिर उसे अपने पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक शाहिद से प्यार हो गया। इसके बाद उसने कोर्ट में शादी कर ली। अब संतान नहीं होने पर महिला ने प्रेमी के दूसरे निकाह में बाधा डाली। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। महिला ने अपने ससुर सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक से हुआ प्यार
यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ले की है। एक पिता ने अपनी बेटी की शादी मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में धूमधाम से की थी। शादी के बाद बेटी ससुराल गई। वहां उसका पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक शाहिद से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। फिर दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया।

महिला अपने प्रेमी के साथ गांव छोड़कर हुई फरार
विवाहिता महिला ने अपना ससुराल छोड़ दिया। प्रेमी शाहिद ने भी अपना गांव छोड़ दिया। दोनों दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार गांव में रहने लगे। वर्ष 2018 में उन्होंने कोर्ट में जाकर विधिवत शादी कर ली।

संतान नहीं होने पर मामला बिगड़ा
मामला तब बिगड़ गया जब युवती को संतान नहीं हुई। शाहिद और उसका परिवार दूसरा निकाह करने की सोच रहा था। इस बात का युवती ने विरोध किया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया. ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने थाने में ससुर सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

महिला ने प्राथमिकी में 13 लोगों को बनाया आरोपी
कमतौल थाने में दर्ज एफआईआर में विवाहिता ने अपने पति शाहिद का नाम नहीं दिया है। उसने अपने ससुर मो. अलाउद्दीन सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जमीन रजिस्ट्री के नाम पर उससे चार लाख रुपये की ठगी की गई है। उसे अब घर से निकाल दिया गया है। अब वह न तो मायके जा पा रही है और न ही अपने कोर्ट मैरिज वाले पति शाहिद के पास।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
कमतौल थाना के दारोगा और केस के अनुसंधानकर्ता ललन कुमार ने बताया कि दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। ललन कुमार ने कहा कि दर्ज कराई प्राथमिकी की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...