12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपति नपुंसक, बच्चा पैदा करने के लिए जेठ से संबंध बनाने का...

पति नपुंसक, बच्चा पैदा करने के लिए जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया, मायावती की भतीजी पहुंची थाने

Published on

हापुड़:

बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भतीजी ने आरोप लगाए हैं कि पति नपुंसक है और बच्चा पैदा करने के लिए जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि जेठ और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

भतीजी के ससुरालीजन हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी में रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने कोतवाली और एसपी से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अब कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में विवाहिता के पति समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस में दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, महिला मायावती के भाई की बेटी है। उसकी शादी 9 नवंबर 2023 में हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी के विशाल के साथ हुई थी। महिला की सास पुष्पा वर्तमान में हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष हैं। ससुर श्रीपाल बसपा नेता हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा ससुर अखिलेश अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, जिसमें एक फ्लैट और 50 लाख रुपये थे। दहेज के लिए आरोपी पीड़िता से मारपीट करने लगे और उससे अपनी बुआ मायावती से एक फ्लैट और 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने बॉडी बनाने के लिए स्टेरायड के इंजेक्शन लिए थे, जिसके कारण पति नपुंसक हो गया है और पत्नी से अलग रहने लगा। वहीं, बच्चा पैदा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोग जेठ से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी साल 17 फरवरी की रात जेठ भूपेंद्र और ससुर श्रीपाल ने पीड़ित महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

18 मार्च 2025 को पीड़िता ने अपने घरवालों को पूरी आपबीती बताई। स्वजन ससुराल पहुंचे। जहां से उसको लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद 21 मार्च को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। दोनों जगह से सुनवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...