12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसीतापुर पत्रकार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मंदिर का हिन्दू पुजारी...

सीतापुर पत्रकार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मंदिर का हिन्दू पुजारी निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रची पूरी साजिश

Published on

सीतापुर:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिन दहाड़े हत्याकांड का 34 दिनों के बाद आज पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल कुल पांच अभियुक्त शामिल थे। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिश में शामिल कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी को उनके दो परिचित संग गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गोली मारने वाले दो शूटरों को पुलिस ने फरार घोषित किया है। उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमों के अलावा एसटीएफ की सात टीमों ने नोएडा के आसपास डेरा डाला हुआ है।

महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाइवे पर हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभरिवसत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। वहीं, एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में कुल 12 टीमों ने अपनी जांच शुरू की। 34 दिनों में एक हजार से अधिक नंबरों को रडार पर लिया गया। वहीं, सौ से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई। टीमों ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। तब जाके पुलिस को सफलता हाथ लगी।

बताते हैं पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई ने धान खरीद जमीन घोटाला सहित कई खबरें छापी थी इसलिए उनकी हत्या की गई है तो पुलिस ने धान सिंडिकेट,जमीन घोटाले सहित कई बिंदुओं पर जाँच शुरू की। पुलिस की जाँच में एक नया मोड़ आया पुलिस ने खीरी में एक शख्स से करीबी के साथ साथ कारेदेव बाबा मंदिर में राघवेंद्र संग एक पुजारी की करीबियों के एंगल पर पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में दो लोग कारेदेव बाबा मंदिर, राघवेंद्र के घर के आसपास और महोली कस्बे में संदिग्ध रूप से घूमते नजर आए। इन पर शक पुख्ता होते ही गहनता से जांच की गई।

पूछताछ में कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर, उनके करीबी निर्मल सिंह और असलम गाजी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि राघवेंद्र ने शिवानंद बाबा मंदिर के अंदर दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। जिससे उनकी काफी बदनामी होती। इसका जिक्र शिवानंद ने अपने करीबी निर्मल सिंह से किया। निर्मल सिंह ने असलम गाजी की मदद से दो शूटरों को राघवेंद्र की सुपारी दी। इसके बाद रेकी कर शूटरों ने राघवेंद्र की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया शूटरों की तलाश अभी जारी हैं उन दोनों शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा है

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...