12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यदूल्हे के चेहरे पर मायूसी, पैर पकड़ रही दुल्हन; शादी के बाद...

दूल्हे के चेहरे पर मायूसी, पैर पकड़ रही दुल्हन; शादी के बाद भारी टेंशन में क्यों दिखे बिहार के सरकारी मास्टर?

Published on

दरभंगा:

बिहार के दरभंगा से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मध्य विद्यालय ढंगा के शिक्षक राकेश यादव का अपहरण कर पकड़ौआ शादी करा दी गई। यह घटना तब सामने आई जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में दिख रहा है कि राकेश यादव को जबरदस्ती वरमाला पहनाई जा रही है और दुल्हन उनके पैर छू रही है। शिक्षक के भाई सतीश कुमार यादव ने जमालपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

स्कूल जाते समय अपहरण
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह शिक्षक राकेश यादव अपने घर सुघराइन से स्कूल जा रहे थे। तभी गणेश यादव और उनके साथियों ने उनका अपहरण कर लिया। सतीश कुमार यादव ने बताया कि गणेश यादव सहित छह लोगों ने उनके भाई का अपहरण शादी करने के इरादे से किया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी की तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि शिक्षक राकेश यादव इस शादी से खुश नहीं हैं। उनके चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। तस्वीरों में दो युवक राकेश यादव को जबरदस्ती वरमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दुल्हन बनी लड़की शिक्षक के पैर पकड़ती नजर आ रही है। कुछ लोग जबरदस्ती शिक्षक के दोनों हाथों को पकड़कर दुल्हन को आशीर्वाद दिलवा रहे हैं। एक महिला दोनों के माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रही है।

जबरदस्ती शादी की हो रही बात
शिक्षक के भाई सतीश कुमार ने बताया कि उनके भाई की जबरदस्ती शादी करके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है। हमें भी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि मेरे भाई की शादी गणेश यादव की बेटी से कर दी गई है। सतीश कुमार यादव ने बताया कि उनके जीजा अशोक कुमार यादव ने जब आरोपियों से शादी रोकने की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने जमालपुर थाना में बबलू यादव, अनिल यादव, गणेश यादव, दिनेश यादव, सुनील यादव और नरेश यादव के खिलाफ अपहरण की FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...