13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपांच करोड़ मिलती हैं सांसद निधि...सड़क मरम्मत के लिए सुप्रिया सुले के...

पांच करोड़ मिलती हैं सांसद निधि…सड़क मरम्मत के लिए सुप्रिया सुले के धरना देने पर क्या बोले अजित पवार?

Published on

मुंबई/पुणे:

महाराष्ट्र के बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के अनशन पर बैठने को लेकर राजनीति गरमा गई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी चचेरी बहन के अनशन को स्टंट बताते हुए निशाना साधा है। पवार ने कहा गुरुवार को कहा कि मैं मैं पुणे का संरक्षक मंत्री हूं और यह सड़क छह सौ मीटर लंबी है, बहुत बड़ी नहीं है, मैं वह सड़क बनाने जा रहा हूं। पवार ने यह भी कहा कि उन्हें (सुप्रिया सुले) को 5 करोड़ रुपये की सांसद निधि मिलती है। वह अनशन पर बैठकर स्टंट कर रही हैं।

अजित पवार ने किया कटाक्ष
अजित पवार ने पिंपरी में कहा कि सुप्रिया सुले को पांच करोड़ की सांसद निधि मिली है। सांसद निधि का उपयोग करके एक मिनट में सड़क को मंजूरी दी जा सकती है। यह कहकर अजित पवार ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि सुप्रिया सुले का भूख हड़ताल एक स्टंट था। राष्ट्रवादी पार्टी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने पुणे के भोर में बनेश्वर की छह सौ मीटर सड़क को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की। अजित पवार ने कहा कि भोर में बनेश्वर तक जाने वाली सड़क केवल छह सौ मीटर लंबी है। पवार ने का कि वह इस सड़क का निर्माण पीएमआरडीए, जिला परिषद या जिला वार्षिकी योजना के माध्यम से करेंगे। पवार ने कहा जल्द ही मैं उस रास्ते से जाऊंगा।

अनशन पर बैठीं थी सुले
सुप्रिया सुले ने बनेश्वर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर धरना दिया था। सुप्रिया सुले ने कहा था कि वह 1.5 किलोमीटर सड़क के जर्जर होने और प्रशासन के नहीं सुनने के बाद यह कदम उठाने को विवश हुई हैं। सुले ने कहा था कि भोर तहसील में नसरपुर से बनेश्वर मंदिर सड़क बेहद खराब स्थिति में है, लेकिन प्रशासन इसकी मरम्मत की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है।सुले ने कहा था कि हम नई सड़क की मांग नहीं कर रहे हैं। हम केवल यह मांग कर रहे हैं कि मंदिर तक जाने वाली मौजूदा सड़क की मरम्मत की जाए, क्योंकि इसमें गड्ढे हैं।” उन्होंने दावा किया कि इस सड़क पर कंक्रीट के निर्माण के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...