11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यवसुंधरा के तेवर देख हरकत में आई भजनलाल सरकार, पढ़ें CMR में...

वसुंधरा के तेवर देख हरकत में आई भजनलाल सरकार, पढ़ें CMR में क्यों तलब हुए मंत्री और अफसर

Published on

जयपुर :

झालावाड़ में पानी की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सख्त प्रतिक्रिया के बाद मामला गर्मा गया है। जलदाय विभाग (PHED) के अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद अब राज्य सरकार में हलचल मच गई है। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सफाई पेश की है, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री को तलब किया है। विभाग के चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट) ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट अधिकारियों से मंगाई है। राजे के एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट के बाद फाइलें तेजी से दौड़ने लगी हैं।

ग्रामवासियों की शिकायत पर राजे ने दिखाई सख्ती
राजे को दो दिन पहले झालावाड़ के रायपुर में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की शिकायत की थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगने पर असंतोषजनक उत्तर मिलने पर राजे ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई। एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘क्या सिर्फ अफसरों को प्यास लगती है? जनता त्रस्त है, अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, होठों तक पहुँचना चाहिए।’

राजे ने जताई गहरी चिंता, दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी, ‘अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के लिए 42 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। झालावाड़ के हिस्से की राशि का हिसाब दो। यह अप्रैल की स्थिति है, जून-जुलाई में क्या होगा?’

मंत्री चौधरी ने मानी गलती, बताया राजे का कहना जायज
राजे की पोस्ट के बाद जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बयान दिया कि राजे की बात जायज है। उन्होंने माना कि जल जीवन मिशन की योजनाएं 50% क्षेत्रों तक ही पहुँच पा रही हैं और पूर्ववर्ती सरकार की लापरवाही अब जनता के लिए मुसीबत बन रही है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मंत्री को किया तलब
इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गंभीरता दिखाते हुए मंत्री चौधरी को तलब किया, जो अपने दौरे से लौटकर सीधे सीएम हाउस पहुंचे। वहां सीएम भजनलाल शर्मा के साथ बैठक हुई जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर सावंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...