15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी वीजा विशेषाधिकार नहीं... डोनाल्ड ट्रंप की सख्त पॉलिसी पर मार्को रुबियो...

अमेरिकी वीजा विशेषाधिकार नहीं… डोनाल्ड ट्रंप की सख्त पॉलिसी पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान

Published on

वॉशिंगटन

डोनाल्ड ट्रंप की वीजा और इमिग्रेशन नीति का उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बचाव किया है। सख्त नीति को जारी रखने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वीजा एक विशेषाधिकार है ना कि अधिकार है। ऐसे में इसे हक की तरह नहीं मांगा जा सकता है। वीजा सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो अमेरिकी कानूनों और मूल्यों का सम्मान करते हैं। यह सभी आवेदकों को दिया जाने वाला अधिकार नहीं है। रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियां अमेरिकियों के हितों के लिए हैं और इनको सख्ती से जारी रखा जाएगा।

फॉक्स न्यूज के लिए एक संपादकीय में रुबियो ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वीजा पात्रता और राष्ट्रीय सुरक्षा के सख्त दृष्टिकोण पर बात की। उन्होंने कहा कि हाल ही में कैंपसों अशांति और आतंकवाद के समर्थन पर चिंताओं को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए हैं। इस साल जनवरी में सत्ता में आने के बाद से ट्रंप ने कई विदेशी छात्रों के वीजा रद्द किए हैं। उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन होने पर विश्वविद्यालयों के बजट में कटौती की चेतावनी भी दी है।

हम कड़ा रुख जारी रखेंगे: रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि आतंक का समर्थन करने वालों को आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम (INA) के तहत अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा। INA हमें वीजा रद्द करने का व्यापक अधिकार देता है। यह अधिकार हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही अमेरिका और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा भी करता है।

रुबियो ने वीजा धारकों की कड़ी जांच का भी बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जांच प्रक्रिया का हिस्सा है, जो वीजा जारी होने के बाद जारी रहती है। अमेरिकी वीजा धारकों को यह पता होना चाहिए कि वीजा मिलने के बाद भी अमेरिकी सरकार की सुरक्षा जांच खत्म नहीं होती है। रुबियो ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए हमलों के बाद सतर्कता बढ़ाना जरूरी था।

‘मैं कड़े कदम उठाने से हिचकूंगा नहीं’
रुबियो ने कहा कि जब तक मैं विदेश मंत्री हूं, निर्णायक रूप से कार्रवाई करने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाऊंगा। हम अमेरिका की सरकार के सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। अगर हमें जानकारी मिलती है कि कोई वीजा धारक हमारी सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है और अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर सकता है तो हम वीजा रद्द करने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...