2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपवेलियन लौटे बल्लेबाज को बुलाया वापस, हैदराबाद के खिलाड़ी देखते रह गए,...

पवेलियन लौटे बल्लेबाज को बुलाया वापस, हैदराबाद के खिलाड़ी देखते रह गए, अंपायर ने काट दिया बवाल

Published on

मुंबई:

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7वें ओवर में आउट हो गए। जीशान अंसारी ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को उन्होंने पैट कमिंस की हाथों में मार दिया। वह पवेलियन की तरफ लौट गए। मुंबई के लिए नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आ गए। वह विल जैक्स के साथ आगे की प्लानिंग करने लगे। तभी अंपायर को कुछ लगा और उन्हें खेल रोक दिया। फिर मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ रिव्यू का इशारा किया।

विकेट के आगे थे क्लासेन के ग्लब्स
रयान रिकेल्टन ने जब जीशान अंसारी की गेंद पर शॉट खेला तो उस समय विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन का ग्लब्स विकेट से आगे थे। थर्ड अंपायर ने दो-तीन बार रिप्ले देखने को बाद स्क्रीन पर नॉट आउट डिस्प्ले कर दिया। क्रीज पर आ चुके सूर्यकुमार यादव को वापस जाना पड़ा और पवेलियन लौट चुके रिकेल्टन वापस आ गए। इसके बाद ही अंपायर ने नो बॉल का भी इशारा किया। मुंबई इंडियंस और रयान रिकेल्टन को फ्री हिट मिला।

इस लेकर क्या है क्रिकेट का नियम?
क्रिकेट में इसे लेकर भी नियम है। नियम 27.3.1 के अनुसार विकेटकीपर को स्टंप की रेखा के आगे अपने शरीर के किसी भी हिस्से को रखने की अनुमति नहीं है, जब तक कि गेंद बल्लेबाज के शरीर या बल्ले से न टकरा जाए या गेंद स्टंप से न गुजर जाए। यदि विकेटकीपर इस नियम का उल्लंघन करता है, तो अंपायर नो बॉल का संकेत देगा। नो बॉल होने की वजह से बल्लेबाज इसपर सिर्फ रन आउट ही हो सकता है।

अगले ओवर में हुए आउट रिकेल्टन
जब यह घटना घटी उस समय रयान रिकेल्टन 21 रन बनाकर खेल रहे थे। अगले ओवर में हर्षल पटेल बॉलिंग करने आए। उनके खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज रिकेल्टन ने लगातार दो चौके मारे। लेकिन फिर आउट हो गए। उनके बल्ले से 23 गेंदों पर 31 रनों की पारी निकली। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 162 रन बनाए थे।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...