18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यझांसी: विवाहिता ने ससुराल के बाहर किया अनशन, घर में ताला डालकर...

झांसी: विवाहिता ने ससुराल के बाहर किया अनशन, घर में ताला डालकर फरार हुए ससुरालवाले

Published on

झांसी,

झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजरवारा गांव में एक अजीब घटना सामने आई है. शिवांगी तिवारी नाम की एक विवाहिता पिछले तीन दिनों से अपने ससुराल के घर के बाहर अनशन पर बैठी हुई हैं. शिवांगी का आरोप है कि उसके पति नीरज और ससुराल के अन्य लोग उसे घर में रखने से मना कर रहे हैं और घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं.

दरअसल, शिवांगी तिवारी मगरवारा की रहने वाली है. उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. करीब डेढ़ साल पहले हुई उनकी शादी के बाद ही शुरू हुई परेशानियां अब गंभीर हो चुकी हैं. उत्पीड़न से तंग आकर वह कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थीं, लेकिन तीन दिन पहले जब वह ससुराल वापस लौटीं, तो उसे देखकर ससुरालवाले घर में ताला डालकर फरार हो गए. इसके बाद से वह खुले आसमान के नीचे भूखी और प्यासी अनशन पर बैठी हुई हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले का निस्तारण किए बिना ही वहां से लौटने का फैसला किया. पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

वहीं, शिवांगी का कहना है, हमने यहां तीन दिन बिता दिए हैं. न हमने कुछ खाया है और न ही पिया है. जब हम ससुराल पहुंचे थे, तो ससुराल वाले हमें बहला-फुसला कर इधर-उधर ले गए और फिर घर में ताला डालकर फरार हो गए. हम मायके नहीं जाना चाहते हैं. हमें वहीं रहना है जहां हमारी शादी हुई है. शादी के बाद से ही मुझे मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था. मेरे ससुर भी मुझे मारते थे, लेकिन मैंने कभी भी अपने घर को छोड़ने का नहीं सोचा.

प्रशासन से गुहार
शिवांगी ने प्रशासन से अपील की है कि वह उसके मामले में जल्द कार्रवाई करें. उनका कहना है कि जब तक उन्हें ससुराल में रहने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक वह इस अनशन को जारी रखेंगी. शिवांगी के समर्थन में कई स्थानीय लोग भी आवाज उठा रहे हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है.

Latest articles

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...