18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP : जमीन के टुकड़े के विवाद ने धारण किया विकराल रूप,...

UP : जमीन के टुकड़े के विवाद ने धारण किया विकराल रूप, 2 सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया में जमीनी विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां पर जमीन बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों ने जहर खा लिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी भिरई ने अपनी जमीन के पांच हिस्से अपने पुत्रों के बीच बराबर बांट दी थी, जबकि एक हिस्सा अपने पास रख लिया था। बाद में भिरई ने यह हिस्सा अपने बड़े के बेटी के पति रामकिशोर के नाम कर दिया। भिरई की मृत्यु के बाद अन्य पुत्रों छोटेलाल, देवी दयाल, भंवर सिंह और सुरेंद्र ने रामकिशोर के खिलाफ सिविल कोर्ट और एसडीएम अदालत में मुकदमा दायर कर दिया, जो अभी भी विचाराधीन था।

विवाद ने ली जान
शुक्रवार यानि आज मातादीन की सबसे छोटी पुत्री की शादी थी। इसी दौरान, सुरेंद्र और भंवर सिंह ने जमीन वापस पाने की निराशा में जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि भंवर सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोंच के सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी और कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जमीन विवाद के चलते सुरेंद्र और भंवर सिंह ने जहर खाया। सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...