18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यजुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर रिजेक्ट वक्फ बिल के...

जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर रिजेक्ट वक्फ बिल के पोस्टर लहराए, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Published on

कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। कानपुर में नौबस्ता के बाद चमनगंज की फहीमाबाद मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन बिल का युवकों ने विरोध किया। नमाज के बाद दोनों युवक हाथों में रिजेक्ट वक्फ बिल के पोस्टर लेकर सड़क पर उतार आए। बिल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों के हाथों से पोस्टर छीनते हुए दबोच लिया।कानपुर में बीते जुमे (11 अप्रैल 2025) को मछरिया की जामा मस्जिद में युवकों ने रिजेक्ट वक्फ बिल के पोस्टर लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। जिसकी वजह से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने से बचा था। शुक्रवार को शहर में एक बार से जुमे की नमाज के बाद दो युवकों ने वक्फ बिल संशोधन के विरोध में पोस्टर लहराए हैं।

पुलिस ने दोनों युवकों को अरेस्ट किया
एसीपी सीसामऊ मयंक मयंक सिंह के मुताबिक चमनगंज थाना क्षेत्र में फहिमाबाद मस्जिद है। शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के सामने रहने वाले अमन और मजहर नाम के युवक पोस्टर लेकर घर के बाहर निकाल आए। पोस्टर लेकर वक्फ बिल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मस्जिद के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

हाथ से लिखे हुए पोस्टर लहराए
पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि वक्फ बिल के खिलाफ कोई भी प्रिंटिंग प्रेस वाला पोस्टर बैनर छापने को तैयार नहीं था। इसके बाद खुद ही घर में हाथ से लिखे हुए पोस्टर तैयार किए थे। जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

Latest articles

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

अवधपुरी शराब दुकान के खिलाफ शुभालय विला के रहवासियों का हल्लाबोल, 40 दिनों से जारी है धरना,रहवासी मिले मंत्री कृष्णा गौर से

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे पुरानी कॉलोनी 'शुभालय विला'...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...