2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअर्शदीप ने फिल साल्ट और विराट की निकाली हवा, पहली बॉल पर...

अर्शदीप ने फिल साल्ट और विराट की निकाली हवा, पहली बॉल पर चौका खाने के बाद मचाया कोहराम

Published on

बेंगलुरु:

बारिश से प्रभावित मुकाबले में आसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कोहराम मचा दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी का पहला ओवर करने आए अर्शदीप के खिलाफ आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट ने पहली गेंद पर चौके के साथ शुरुआत की थी। फिल साल्ट ने पहली गेंद से अपना तेवर दिखाया, लेकिन इसी ओवर में अर्शदीप ने फिल साल्ट का काम तमाम कर दिया।

पहली गेंद पर चौका खाने के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी दूसरी और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं दिया। फिर क्या था फिल साल्ट शॉट खेलने के लिए छटपटा गए। ओवर की चौथी गेंद पर साल्ट ने एक तेज तर्रार शॉट खेला, लेकिन वह बैट के टॉप पर एज पर लग कर हवा में उछल गई। इसके बाद पंजाब के विकेटकीपर जोस इंग्लिस ने बेहतरीन कैच लपक कर आरसीबी को पहला झटका दिया।

दूसरे ओवर में किया विराट का शिकार
फिल साल्ट की हवा निकालने के बाद अब बारी थी विराट कोहली की। पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद आरसीबी पर एक दबाव आ गया था। ऐसे में उसे खत्म करने की जिम्मेदारी विराट कोहली ने उठाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली को अपने जाल में फंसा लिया।

फिल साल्ट के बाद अर्शदीप सिंह के खिलाफ विराट कोहली को भी रन बनाने में मुश्किल हो रही थी। पहली गेंद खाली जाने के बाद विराट ने सिंगल लेकर कप्तान रजत पाटीदार को स्ट्राइक दिया। इसके बाद पाटीदार ने फिर से सिंगल लिया और विराट के साथ अपना छोर बदल। चार गेंद नें एक भी बाउंड्री मिलने के कारण विराट ने 5वीं गेंद रिस्क लिया और उन्होंने हवाई फायर शुरू की, लेकिन दुर्भाग्य से मार्को येनसन ने एक बेहतरीन कैच लपक कर विराट कोहली को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...