2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल4, 6, 6,… केएल राहुल और करुण नायर ने मोहम्मद सिराज को...

4, 6, 6,… केएल राहुल और करुण नायर ने मोहम्मद सिराज को धोया, एक ओवर में ही हवा निकाल दी

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की शुरुआत तेज तर्रार तरीके से की। उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों पर पहले ओवर से ही अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। इस बीच केएल राहुल और करुण नायर ने मिलकर एक ओवर में जीटी के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आड़े हाथ लिया।

मोहम्मद सिराज को राहुल और नायर ने लिया आड़े हाथ
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का तीसरा ओवर गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद केएल राहुल कोई रन नहीं बना पाए। इसके बाद ने शानदार चौका लगाया। इसके बाद ओवर की अगली बॉल पर ही राहुल ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से गजब का छक्का उड़ाया। फिर चौथी बॉल पर राहुल ने सिंगल लिया। वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर करुण नायर कोई रन नहीं बना पाए। लेकिन उन्होंने ओवर का अंत छक्के के साथ किया। इस तरह सिराज के एक ओवर में दोनों ने मिलकर 17 रन बना लिए।

सेट होने के बाद आउट हुए राहुल और नायर
केएल राहुल और करुण नायर सेट होने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ आउट हो गए। राहुल ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पाराी में चार चौके और एक छक्का उड़ाया। वहीं करुण नायर ने 18 गेंद में दो चौके और दो छक्के के चलते 31 रन बनाए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...