6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यपूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने JDU से दिया इस्तीफा, वक्फ कानून पर...

पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने JDU से दिया इस्तीफा, वक्फ कानून पर कम नहीं हो रही नीतीश की टेंशन!

Published on

किशनगंज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने शनिवार को जेडीयू से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। मुजाहिद आलम पिछले 15 सालों से जदयू से जुड़े हुए थे। उन्होंने दिवंगत मो तस्लीमुद्दीन के साथ 15 साल पहले जदयू की सदस्यता ली थी, उसके बाद लगातार जदयू का सीमांचल में विस्तार करते हुए अपनी पहचान सीमांचल में जदयू के बड़े नेता के रूप में बनाई।

पार्टी कार्यालय से हटाए गए नीतीश कुमार के पोस्टर-बैनर
मास्टर मुजाहिद आलम ने पार्टी छोड़ने के बाद किशनगंज स्थित अपने जेडीयू कार्यालय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर और बैनर भी हटा दिए। कार्यालय में अब केवल मुजाहिद आलम के ही पोस्टर-बैनर लगे हुए हैं। वे वर्तमान में किशनगंज जेडीयू के जिलाध्यक्ष थे और 2023 में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी भी रहे थे।

वक्फ बिल को समर्थन से नाराज थे मुजाहिद आलम
नीतीश कुमार द्वारा वक्फ बिल पर केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन दिए जाने से मुजाहिद आलम काफी समय से असंतुष्ट चल रहे थे। उन्होंने इसे मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया। इसी कारण उन्होंने जेडीयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुजाहिद आलम ने कहा कि ’15 साल जनता दल यूनाइटेड में रहने के बाद आज मैंने पार्टी से बाहर होने का फैसला लिया है।’ उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए वक्फ बिल को जमीन पर कब्जा करने की केंद्र सरकार की साजिश बताया।

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ बिल के खिलाफ याचिका दायर
बता दें मास्टर मुजाहिद आलम ने वक्फ बिल का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। वकील शाहिद अनवर ने उनकी ओर से 9 अप्रैल 2025 को बिल के खिलाफ याचिका दाखिल की। आलम का कहना है कि वक्फ मुसलमानों का धार्मिक मसला है, जिसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता।

वक्फ की धार्मिक व्याख्या पर दिया बयान
पूर्व विधायक ने वक्फ की धार्मिक व्याख्या करते हुए कहा, ‘इस्लाम में वक्फ का अर्थ है अपनी संपत्ति अल्लाह के नाम पर दान करना। इसे करने वाले को वाकिफ कहा जाता है। वाकिफ जिस मकसद के लिए संपत्ति दान करता है, उसकी आमदनी उसी कार्य में लगाई जानी चाहिए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...