नई दिल्ली
कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी अब पूरे देश में संविधान बचाओ रैली निकालने जा रह है। इन रैलियों की शुरुआत 25 अप्रैल से देशभर में होगी, जो की 30 अप्रैल तक चलेगी। कांग्रेस ने रैली निकालने के पीछे का अद्देश्य सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय का संदेश देने को बताया है।
कांग्रेस ने देशभर में यह रैलिया निकालने का ऐलान ऐसे समय किया है, जब पहले ही पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता संविधान खतरे में होने की बात लगातार कहते आ रहे हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में खड़े होकर कहा था कि संविधान खतरे में हैं। उन्होंने कहा था कि देश में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ महिलाओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि संविधान खतरे में है और इसलिए सबको चौकन्ना रहना होगा।
अंबेडकर जयंती पर भी निकाली थी संविधान बचाओ रैली
हालांकि, ऐसा नहीं है कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ पहली बार निकाली जा रही है। इससे पहले 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भी कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में संविधान बचाओ रैली निकाली थी। इस दौरान राज्यों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना बोला था।
हरियाणा के पूर्व सीएम ने किया था पदयात्रा निकालने का ऐलान
कांग्रेस ने पंजाब के अमृतसर में निकाली रैली के दौरान राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशान साधा था। इतना ही नहीं हरियाणा कांग्रेस ने भी संविधान बचाओ रैली निकालने का फैसला किया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने रैलियां और पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था।
