2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल‘बिहारी बाबू’ के आगे नहीं चली ठाकुर की ठकुराई, वैभव ने पहली...

‘बिहारी बाबू’ के आगे नहीं चली ठाकुर की ठकुराई, वैभव ने पहली ही बॉल पर मारा ऐसा छक्का, देखते रह गए राहुल द्रविड़

Published on

जयपुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स का यह युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी में ओपनिंग करने मैदान पर उतरे और पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर अपना खाता खोला। वैभव सूर्यवंशी इस लीग में खेलने में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है। वैभव की उम्र महज 14 साल है। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था, लेकिन बल्लेबाजी में उन्हें इंपैक्ट सब के रूप में खेलने का मौका मिला।

संदीप शर्मा की जगह बल्लेबाजी में मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी को पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक मिला था। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर पहला ओवर करने आए थे। शार्दुल के खिलाफ ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने स्ट्राइक लिया और इस पर कोई रन नहीं बना, दूसरी गेंद गेंद पर यशस्वी ने शानदार चौका लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक वैभव को दिया। वैभव ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर बेखौफ अंदाज में खेलते हुए सिक्स के साथ अपना खाता खोकर सबको हैरान कर दिया।

बिहार क्रिकेट के लिए खेलते हैं वैभव
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार क्रिकेट के लिए खेलते हैं। वैभव ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत के एज ग्रुप टीम में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में वैभव को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.10 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, वैभव को शुरुआती कुछ मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन लखनऊ के खिलाफ नियमित कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद वैभव को मैदान पर उतारा गया।

वैभव सूर्यवंशी ने भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने हुए डेब्यू मैच के पहली गेंद पर सिक्स लगाकर सबको हैरान कर दिया। लखनऊ के खिलाफ इस मैच में टॉस के लिए आए रियान पराग ने बताया था कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को इंपैक्ट सब के रूप में शामिल किया है। ऐसे में यह तय हो गया था कि उन्हें इस मैच में डेब्यू का मौका जरूर मिलेगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...