2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलकौन हैं आयुष म्हात्रे? जिन्होंने उड़ाए MI के गेंदबाजों के होश, चेन्नई...

कौन हैं आयुष म्हात्रे? जिन्होंने उड़ाए MI के गेंदबाजों के होश, चेन्नई के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा प्लेयर

Published on

मुंबई:

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके ने एक बदलाव करते हुए राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे को अंतिम ग्याराह में जगह दी। बता दें कि आयुष म्हात्रे को चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अपनी टीम में शामिल किया था। सीएसके ने उन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 की मेगा निलामी के दौरान उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

कौन हैं 17 साल के आयुष म्हात्रे?
आयुष म्हात्रे एक बहुत अच्छे जाने माने सीधे हाथ के बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। सिर्फ 17 साल और 278 दिन की उम्र में, वह सीएसके के लिए येलो जर्सी पहनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। दीपक चाहर ने म्हात्रे को उनके आईपीएल डेब्यू पर आउट किया।

हालांकि, उससे पहले 15 गेंदों में आयुष ने तेजी से 32 रन बनाए और अपनी प्रतिभा का परिचय सबको कराया। आईपीएल से पहले, म्हात्रे विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। उनके नाम विजय हजारे ट्रॉफी में 458 रन और रणजी ट्रॉफी में तीन शतकों सहित 471 रन हैं। म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और सात लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में लगभग 1,000 रन बनाए हैं।

अपने आईपीएल डेब्यू में, म्हात्रे ने दो छक्के और चार चौके लगाए। अश्विनी कुमार और दीपक चाहर का सामना करते हुए उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। यहां तक कि एक छोटी गेंद को भी आयुष ने आसानी के साथ स्टैंड्स में पहुंचा दिया।

आईपीएल में चेन्नई के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ीआयुष म्हात्रे बनाम मुंबई- 17 साल और 278 दिन, आईपीएल 2025अभिनव मुकुंद बनाम राजस्थान- 18 साल और 139 दिन, आईपीएल 2008अंकित राजपूत बनाम मुंबई- 19 साल और 123 दिन, आईपीएल 2013मथीषा पथिराना बनाम गुजरात- 19 साल और 148 दिन, आईपीएल 2022

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...