19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यलाल मिर्च पाउडर, चाकू से अनगिनत वार, वीडियो कॉल पर बोली- राक्षस...

लाल मिर्च पाउडर, चाकू से अनगिनत वार, वीडियो कॉल पर बोली- राक्षस को मार डाला, कर्नाटक DGP की पत्नी ने ऐसे की हत्या

Published on

बेंगलुरु :

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने ओर प्रकाश की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने अपने पति की हत्या का अपराध कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि कैसे लाल मिर्च का पाउडर आंखों में झोंकने के बाद उसने पति को मारा। इतना ही हीं हत्या के बाद उसने अपनी एक फ्रेंड को वीडियो कॉल भी किया था।

कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की मुख्य संदिग्ध पल्लवी और उसकी बेटी कृति को हिरासत में लिया है। बिहार के रहने वाले 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला आवास के भूतल पर खून से लथपथ मिला।

दोनों के बीच हुई थी बहस
पूछताछ में सामने आया है कि पल्लवी के साथ ओम प्रकाश की तीखी बहस हुई थी। गुस्से में पल्लवी ने डिब्बे भर लाल मिर्च का पाउडर ओम प्रकाश की आंखों में फेंक दिया। जब वह जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर कई बार चाकू घोंपा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को ‘वीडियो कॉल’ किया और कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया है।

जमीन को लेकर हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। यह भी बताया जा रहा है कि इस अपराध के पीछे की एक वजह कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद भी था। पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बिहार के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी
सूत्रों ने दावा किया कि जब वहां के पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने के सामने धरना दिया था। जांच में यह भी पता चला है कि पल्लवी को ‘सिजोफ्रेनिया’ (एक मानसिक विकार) नामक बीमारी थी और वह उसकी दवा भी ले रही थी। प्रकाश बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्हें एक मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। वह मार्च 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इसी पद पर रहे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बल्लारी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में की थी। उन्होंने शिवमोग्गा, उत्तरा कन्नड़, चिक्कमगलुरु, लोकायुक्त और अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। पुलिस ने घटना के बाद से पूर्व डीजीपी के घर को सील कर दिया। फोरेंसिक जांच चल रही है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...