16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिऐसे वक्त बीजेपी में जाना अनैतिक और गलत… कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित...

ऐसे वक्त बीजेपी में जाना अनैतिक और गलत… कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की AAP नेताओं को नसीहत

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को अनैतिक करार दिया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सांप्रदायिक बयानों पर भी सवाल उठाए।

‘पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना गलत’
आईएएनएस से बातचीत में दीक्षित ने कहा कि आप में अस्थिरता का माहौल है और ऐसे समय में पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना गलत है। उन्होंने कहा, ‘आप में एक तरह की अराजकता है। नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जब पार्टी मुश्किल में है, तो उसे छोड़ना अनैतिक है। मैं इसे सही नहीं मानता।’ उन्होंने आप नेताओं के इस कदम को नैतिकता के खिलाफ बताया और कहा कि यह कदम पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ता है।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए दीक्षित ने कहा कि हाल के चुनावों में वोटों में असामान्य वृद्धि देखी गई है, जो ज्यादातर बीजेपी के पक्ष में जाती है। उन्होंने कहा, “लोगों के मन में सवाल हैं कि अचानक वोट कैसे बढ़ जाते हैं और ये सारे वोट भाजपा के खाते में क्यों जाते हैं? पिछले तीन-चार सालों से यह चर्चा है कि एक संस्था किसी विशेष दल की मदद कर रही है।” उन्होंने बिना नाम लिए चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि ये तथ्य खुद सवाल खड़े करते हैं।

निशिकांत दुबे के बयान पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयानों पर भी दीक्षित ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि निशिकांत के बयान हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। दीक्षित ने कहा, “निशिकांत खतरनाक बयान दे रहे हैं। वे सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार इसे कैसे देखती है, यह उस पर निर्भर है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

दीक्षित ने केंद्र सरकार से निशिकांत जैसे नेताओं पर लगाम लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसे बयानों को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सभी दलों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...