4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलबेंच पर बैठे रहने के 27 करोड़… 19वें ओवर में बैटिंग, 2...

बेंच पर बैठे रहने के 27 करोड़… 19वें ओवर में बैटिंग, 2 गेंद में काम तमाम, पंत पर हंसने लगे गोयनका

Published on

लखनऊ:

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मैच एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर से ऋषभ पंत के ऊपर थीं, जिन्हें 27 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम ने खरीदा था। लेकिन मैच में ऋषभ पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह सिर्फ दो गेंद खेल पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। पंत के विकेट पर लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।

पंत ने गोयंका को किया निराश
ऋषभ पंत के विकेट से संजीव गोयनका निराश दिखे। पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। लखनऊ में खेले जा रहे मैच में फैंस को ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन, पंत ने निराश किया। मैच में लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पंत 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए। उन्हें सिर्फ 2 गेंदें खेलने को मिलीं। वह खाता भी नहीं खोल पाए और अजीब शॉट मारकर आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

27 करोड़ में खरीदा था
लखनऊ ने आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह एक रिकॉर्ड बोली थी। लेकिन, इस सीजन में पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेविड मिलर, अब्दुल समद और आयुष बदोनी को उनसे पहले बैटिंग के लिए भेजा गया। इससे उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। संजीव गोयनका को भी पंत का यह फैसला पसंद नहीं आया होगा। पंत तब बैटिंग करने आए जब 19.4 ओवर में टीम का स्कोर 159 रन था और 5 विकेट गिर चुके थे। पंत ने आखिरी दो गेंदें खेलीं और एक भी रन नहीं बना पाए। उनके आउट होने के बाद मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन देखने लायक था।

159 रन बना पाई लखनऊ की टीम
मैच में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एडन मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 87 रन जोड़े। इस साझेदारी के टूटने के बाद लखनऊ का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। आखिर में आयुष बदोनी ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचाया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...