4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलएक रिव्यू पर इतना बवाल… अपने ही खिलाड़ी को थप्पड़ मारने चल...

एक रिव्यू पर इतना बवाल… अपने ही खिलाड़ी को थप्पड़ मारने चल दिए ऋषभ पंत! जानिए पूरा मामला

Published on

लखनऊ:

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के साथ कुछ भी ठीक नहीं हुआ है। पूरे सीजन में ना तो पंत की बल्लेबाजी और ना ही उनकी कप्तानी चल पाई है। जिसके चलते लगातार पंत सवालों के घेरे में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मौका ऐसा आया जब पंत अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर गुस्सा हो गए। यहां तक की पंत ने उस खिलाड़ी को मारने के लिए थप्पड़ भी दिखाया।

ऋषभ पंत ने दिखाया थप्पड़
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 159 रन बनाए। जवाब में डीसी ने शानदार शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले में करुण नायर का विकेट गिर गया, जिससे लखनऊ की उम्मीदें बढ़ गईं। फिर 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिग्वेश राठी की एक गेंद पर लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को एलबीडब्लयू आउट करने के लिए जोरदार अपील की। लेकिन अंपायर ने राहुल को नॉट आउट दे दिया।

पहले देखने पर ऐसा लग रहा था कि गेंद विकेट के बाहर लग रही है और पंत भी डीआरएस लेने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। लेकिन दिग्वेश रिव्यू लेने में रुचि रखते थे और उन्होंने पंत को रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर दिया। इस बीच, रीप्ले से पता चला कि गेंद विकेट के बाहर लगी थी और एलएसजी ने रिव्यू खो दिया। इस बीच, गुस्से में पंत ने दिग्वेश को डांटा और दिग्वेश को थप्पड़ मारने की कोशिश भी की।

बल्ले से भी फ्लॉप रहे पंत
इससे पहले लखनऊ की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो ऋषभ पंत बल्ले से भी पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। पंत आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और सिर्फ 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पंत को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

160 का टारगेट दे पाई लखनऊ
मैच में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन बनाए थे। एडन मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 87 रन जोड़े। इस साझेदारी के टूटने के बाद लखनऊ का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। आखिर में आयुष बदोनी ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को जैसे-तैसे 159 के स्कोर तक पहुंचाया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...