16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़...

पहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ नई दिल्ली लौट रहे पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया. उन्होंने अपनी सऊदी यात्रा को छोटा करने का फैसला लिया. आज रात वह भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. बुधवार की सुबह भारत पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री दो दिनों के दौरे के लिए सऊदी गए थे. बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी सऊदी अरब के उस आधिकारिक रात्रिभोज में भी शामिल नहीं होंगे, जो खासतौर पर भारतीय प्रधानमंत्री के लिए ही आयोजित किया जा रहा था। प्रधानमंत्री समय से पहले ही अपना दौरा खत्म करके तुरंत भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। पहले वह बुधवार (23 अप्रैल) की रात लौटने वाले थे, लेकिन अब आज रात (22 अप्रैल) ही सऊदी अरब से रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी कल नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हमले की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह हमले की निंदा करते हैं. उन्होंने लिखा, जो लोग इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं, उन्हें कटघरे में लाया जाएगा और बख्शा नहीं जाएगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है.

पहलगाम आतंकी हमले ने सबको हिला दिया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. क्योंकि श्रीनगर से 100 करीब सौ किलोमीटर दूर, पहलगाम की बैसरन घाटी में, छुट्टी मनाते हुए, पर्यटकों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

सुरक्षा के दावों को दहशतगर्दों ने किया तार-तार
नए कश्मीर में सुरक्षा के तमाम दावों को दहशतगर्दों ने अपनी नापाक गोलियों से लहूलुहान कर दिया. पहलगाम में दहशतगर्दों ने एक दो नहीं बल्कि 26 सैलानियों को धर्म पूछकर चुन-चुन कर मारा गिराया.

हमले वाली जगह तक पहुंचना आसान नहीं
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में, जहां ये आतंकी हमला हुआ, वहां सिर्फ पैदल या फिर खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है.

आतंकियों ने कैसे किया हमला?
दोपहर तकरीबन ढाई बजे, 2-3 बंदूकधारी आतंकी, सेना की वर्दी पहनकर, बैसरन घाटी में घुसते हैं और घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर गोलियां बरसाना शुरु कर देते हैं. हमला अचानक हुआ तो किसी को समझ में नहीं आयाय कई ज़ख्मी हो गए, तो हमले में कई घोड़े भी घायल हो गए. पर्यटकों को निशाना बनाने वाले कुछ आतंकी सेना की वर्दी में थे. इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ टूरिस्ट भी आतंकी होने का अनुमान नहीं लगा पाए.

सज्जाद लोन का बयान
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा कि आतंकवादियों से बड़ा कश्मीरियों का कोई दुश्मन नहीं हो सकता. उनकी जंग कश्मीरियों के आतिथ्य के खिलाफ है. वे चाहते हैं कि पर्यटक कश्मीर छोड़ दें और कश्मीरियों के पास आजीविका का कोई स्रोत न हो. वो हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के दुश्मन हैं. वे आतंकवादी हैं. निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाना सबसे बड़ा पाप है. उन्हें न तो यहां माफ़ किया जाएगा, न ही भगवान की नज़र में.

रविंदर रैना का बयान
बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला किया है. कायर पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे अर्ध सैनिक बलों के जांबाज वीरों का सामना नहीं कर सकते. इन कायर आतंकवादियों ने कश्मीर घूमने आए निहत्थे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया है.

आतंकियों ने 26 पर्यटकों की ली जान
दरअसल, पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले से पूरा देश सन्न है। इस बार आतंकियों ने उन पर्यटकों को निशाना बनाया है, आमतौर पर जिन पर हमला करने से वे बचते हैं। इस आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों सहित 26 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। अटैक के बाद घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें नवविवाहिता महिला अपने पति को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है।

कई सालों बाद इतना बड़ा आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर में हुआ ये अटैक आर्टिकल 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आतंकी छिटपुट घटनाओं को अंजाम देते जरूर रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी तादाद में आतंकियों ने अब तक आम नागरिकों और खासतौर पर पर्यटकों को निशाना नहीं बनाया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...