16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम आतंकी हमले से राहुल गांधी को जोड़ने वाले पोस्ट, कर्नाटक BJP...

पहलगाम आतंकी हमले से राहुल गांधी को जोड़ने वाले पोस्ट, कर्नाटक BJP आईटी सेल के खिलाफ केस दर्ज

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण बीजेपी आईटी सेल मुश्किल में आ गई है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में बुधवार को बीजेपी आईटी सेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने राहुल गांधी की छवि खराब करने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद में उस पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज
दरअसल, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कानूनी और मानवाधिकार इकाई के अध्यक्ष सी एम धनंजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट में राहुल गांधी की विदेश यात्रा को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ा गया था। उनका कहना है कि बीजेपी का मकसद राहुल गांधी की छवि को खराब करना और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।

क्या लगाया आरोप?
धनंजय ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ऐसा करके लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाना चाहती है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार देश की सुरक्षा करने में नाकाम रही है और इसलिए लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की ओर से घटना से जनता का ध्यान हटाने और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने में अपनी ‘विफलता’ से ध्यान हटाने का प्रयास है।

पुलिस ने किन धाराओं में किया केस
पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने और गलत जानकारी फैलाने से संबंधित हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पोस्ट के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या था?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...