17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता… सिद्धारमैया के बयान पर सुधांशु...

पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता… सिद्धारमैया के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला है। त्रिवेदी ने सिद्धारमैया के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध कोई समाधान नहीं है। त्रिवेदी ने इसे पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला बयान करार देते हुए कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगा है।

पहलगाम के बैसारन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश है और कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

त्रिवेदी का सिद्धारमैया पर निशाना
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘जहां देश इस हमले के खिलाफ आक्रोश में है, जन-जन के मन में है कि इसका कठोर और प्रभावी उत्तर भारत को देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी भावना के अनुरूप अपना संकल्प व्यक्त किया है कि इस घटना को अंजाम देने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।’

उन्होंने सिद्धारमैया के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस के कुछ नेता ठीक वही भाषा बोल रहे हैं जो पाकिस्तान बोल रहा है। सिद्धारमैया का यह कहना कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है, यह वही भाषा है जो पाकिस्तान के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री बोल रहे हैं।’ त्रिवेदी ने कांग्रेस से सवाल किया, ‘आपने कहा था कि आप सरकार के साथ हैं, लेकिन अब कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से नकाब हट गया। हमें कांग्रेस से जवाब चाहिए।’

सिद्धारमैया ने क्या कहा था?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 26 अप्रैल को मंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा था, ‘पाकिस्तान के साथ युद्ध की कोई आवश्यकता नहीं है। कड़े सुरक्षा उपाय शुरू किए जाने चाहिए। हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...