17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी की रक्षा मंत्री से वार्ता के बीच 26 राफेल विमानों...

पीएम मोदी की रक्षा मंत्री से वार्ता के बीच 26 राफेल विमानों की डील पर मुहर

Published on

नई दिल्ली

भारत-फ्रांस के बीच गेमचेंजर राफेल डील पर मुहर लग गई है। भारत ने 26 राफेल-एम लड़ाकू जेट खरीदने के लिए 63000 करोड़ रुपये का सौदा किया। लगातार अपनी क्षमता में इजाफा कर रही भारतीय नौसेना के लिए राफेल फाइटर जेट की खरीद निर्णायक मानी जा रही है। जिस तरह से पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है, ऐसे में ये डील बेहद अहम है। ये समझौता ऐसे समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक चल रही थी।

भारत-फ्रांस के बीच राफेल डील फाइनल
भारत और फ्रांस की सरकार के बीच सोमवार को राफेल डील पर हस्ताक्षर किया गया। राफेल से जुड़े समझौतों पर नई दिल्ली में साइन किया गया। फ्रांस के रक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में शामिल हुए। नौसेना के लिए मरीन (एम) श्रेणी के राफेल लड़ाकू विमान खरीदे जा रहे हैं। भारतीय नौसेना को कुल 26 राफेल-एम विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

पीएम मोदी-राजनाथ की मीटिंग के बीच डील साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी। हाल ही में मिली इस मंजूरी के बाद अब यह डील पर मुहर लगी है। इस डील से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक गंभीर वार्ता हुई है।

कब तक आएंगे राफेल फाइटर जेट
राफेल की डील पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय नौसेना को राफेल (एम) फाइटर जेट की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी। साल 2031-32 तक नौसेना को सभी विमानों की आपूर्ति कर दी जाएगी। नौसेना को मिलने वाले ये फाइटर जेट भारतीय विमानवाहक पोतों, आईएनएस विक्रमादित्य और स्वदेशी आईएनएस विक्रांत से संचालित होंगे।

आने वाले राफेल में क्या होंगी खूबियां
इस सौदे की अनुमानित लागत लगभग 63,000 करोड़ रुपए के आसपास रहेगी। नौसेना को मिलने वाले 26 राफेल मरीन फाइटर जेट में से 22 सिंगल-सीटर होंगे जबकि चार ट्विन-सीटर वेरिएंट के ट्रेनिंग विमानों की डिलीवरी भी की जाएगी। इन एयरक्राफ्ट के शामिल होने के बाद नौसेना की समुद्री हमले की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। अभी भारतीय वायुसेना के पास भी राफेल विमानों के बेड़े हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...