17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर AAP ने किया झटका देने...

दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर AAP ने किया झटका देने वाला दावा, 2500 के लिए गिनाई 5 शर्तें

Published on

दिल्ली में महिला सम्मान निधि योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 2500 रुपये की योजना के लिए कई शर्तें थोपी है.

उन्होंने कहा, ”चुनाव से पहले पीएम मोदी ने गारंटी दी थी—दिल्ली की हर महिला को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे. कहा था पहली कैबिनेट में योजना पास होगी और पहली किस्त 8 मार्च को आएगी. सरकार बने 2 महीने से ज़्यादा हो गए न योजना शुरू हुई, न ₹2500 की एक भी किस्त आई.”

पांच शर्तें
आतिशी ने कहा, ”18 नहीं, 21 साल से ऊपर की महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे. हर महिला को नहीं, एक परिवार से सिर्फ एक महिला को मिलेंगे. सिर्फ राशन कार्ड धारक महिलाओं को मिलेंगे. ₹2500 पूरे नहीं मिलेंगे, सरकार कुछ हिस्सा अपने पास रखेगी. वैक्सीनेशन कार्ड जरूरी, वरना पैसे नहीं मिलेंगे.”

उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी नहीं, दिल्ली की महिलाओं के साथ मोदी की धोखेबाज़ी है. बीजेपी ने झूठ बोलकर दिल्लीवालों का वोट लूटा है.दिल्ली में आप के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2500 रुपये पूरे नहीं देंगे. 2500 रुपये में कुछ देंगे और कुछ जमा कर लेंगे. जब जरूरी होगा तो ये देंगे.उन्होंने कहा कि BJP की सरकार झूठ और धोखे तथा जूते, चप्पल, शराब, साड़ी और कंबल बांटकर बनाई गई है जो अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है.

बीजेपी का क्या कहना है?
बता दें कि दिल्ली में विभानसभा चुनाव से पहले आप के मुकाबले के लिए बीजेपी ने महिला सम्मान योजना का वादा किया था. सरकार बनने के बाद कैबिनेट ने मंजूरी दी और बजट में भी इसको लेकर प्रावधान किया गया है. हालांकि अब तक ये योजना लागू नहीं हुई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इसको लेकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...