8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिहरकतों से बाज नहीं आएगा पाक, अब डिप्लोमैटिक नहीं काइनेटिक होगी लड़ाई…...

हरकतों से बाज नहीं आएगा पाक, अब डिप्लोमैटिक नहीं काइनेटिक होगी लड़ाई… कांग्रेस नेता शशि थरूर की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि काइनेटिक यानी शारीरिक रूप से होगा।

पूर्व राजनयिक और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक इंटरव्यू में सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “भारत-पाकिस्तान तनाव अब केवल कूटनीतिक (डिप्लोमैटिक) झगड़ों तक सीमित नहीं रहेगा। अब कुछ बड़ा और शारीरिक (काइनेटिक) होगा।” थरूर का इशारा साफ था—पहलगाम जैसे हमले भारत के सब्र की हद को तोड़ रहे हैं, और अब जवाबी कार्रवाई युद्ध या सैन्य हस्तक्षेप के रूप में हो सकती है।

बार-बार वही कहानी
थरूर ने गुस्से में कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध के बाद से पाकिस्तान ने भारत पर कम से कम 15-16 बार हमले करवाए हैं। उन्होंने कहा कि हर बार वही स्क्रिप्ट। थरूर ने कहा, पाकिस्तान के नापाक इरादों वाले सैन्य लोग आतंकियों को भेजते हैं, भारत में खून-खराबा होता है, और फिर हम जवाब देते हैं। पहलगाम हमला इस पुरानी कहानी का ताजा और दर्दनाक अध्याय है। स्थानीय लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पाकिस्तान का आतंकवाद कनेक्शन
थरूर ने बिना किसी हिचक के कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालता-पोसता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में आतंकी हमलों को शुरू किया, उन्हें निर्देश दिए, ट्रेनिंग दी, हथियार दिए, पैसे दिए और उन्हें भेजा। पहलगाम हमले की जांच में भी यही सामने आया। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों को पाकिस्तान की सीमा के पास ट्रेनिंग कैंपो में तैयार किया गया था। हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई भी उसी रास्ते से हुई।

भारत ने हर रास्ता आजमाया
थरूर ने बताया कि भारत ने इस समस्या को हल करने के लिए हर संभव कोशिश की। भारत ने कूटनीतिक स्तर पर, दुनिया में अलग-थलग करके, खुफिया जानकारी के आधार पर पाक के मंसूबों को बेनकाब किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी आलोचना की। लेकिन पाकिस्तान को कोई शर्म नहीं है। पहलगाम हमले ने यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से पीछे नहीं हटेगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...