11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यक्रिकेट के दौरान लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार...

क्रिकेट के दौरान लगाया ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला; 15 अरेस्ट

Published on

कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स ने क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना कुडुप गांव की है, जहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच हो रहा था. मामले में कम से कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि कम से कम 25 लोगों की भीड़ ने इस शख्स पर हमला किया था.

अधिकारियों ने बताया कि ये घटना 27 अप्रैल, 2025 को दोपहर करीब 3 बजे भात्रा कल्लुर्ती मंदिर के पास हुई. फिलहाल मरने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. इस शख्स पर लाठी डंडों से हमला किया गया, जिससे उसके कई गंभीर चोटें आईं. उसके सिर में भी चोट लगी. पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

कर्नाटक के गृह मंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “भीड़ की ओर से पीट-पीटकर हत्या की घटना सामने आई है. एक व्यक्ति जिसकी पहचान अज्ञात है, उसने स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया. कुछ लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. बाद में उसकी मौत हो गई. 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है. मैं लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं.”

पुलिस ने क्या कहा?
मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा, “शुरू में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और मंदिर परिसर के पास शव मिलने के बाद जांच शुरू की. 28 अप्रैल को किए गए पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि मौत कई चोटों और मेडिकल ट्रीटमेंट की कमी के कारण हुई थी.”

उन्होंने आगे कहा, “मामले में अधिकारियों ने 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले के संबंध में लगभग 10 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान कुडुपु निवासी सचिन के रूप में हुई है, पहले से ही हमारी हिरासत में है. इस मामले में लगाई गई धारा बहुत सख्त है-अगर आरोप साबित हो जाता है तो आरोपी को आजीवन कारावास या यहां तक ​​कि मौत की सजा का सामना कर सकता है. हमने बीएनएस के तहत इस धारा को लगाया क्योंकि अपराध में पांच से अधिक लोग शामिल थे.”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...