11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमला: मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये, फडण्वीस बोले- जगदाले...

पहलगाम हमला: मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये, फडण्वीस बोले- जगदाले की बेटी काे देंगे जॉब

Published on

मुंबई

पहलगाम आतंकी में मारे गए लोगों के परिवारों को महाराष्ट्र सरकार 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देगी। फडणवीस ने स्पष्ट किया। उन मृतकों के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारियों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। जिनके परिवारों को रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जगदाले की बेटी को जॉब
फडणवीस ने अपने विशेषाधिकार के तहत संतोष जगदाले की बेटी को नौकरी देने का ऐलान किया है। फडणवीस के इस ऐलान से पहले बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि असावरी जगदाले को महाराष्ट्र दिवस 1 मई को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। उन्हें राज्य द्वारा सरकारी नौकरी दी जाए। सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार ने उन्हें नुकसान से उबरने और उनके जीवन को फिर से बनाने में मदद करने का वादा किया है। संतोष जगदाले को आतंकियों ने उनकी बेटी की आंखों के सामने गोली मारी थी। बेटी ने पिता की अंतिम विदाई में खून से सने कपड़े पहने थे। इसके साथ पिता मुखाग्नि दी थी।

परिवारों से मिले थे फडणवीस
जम्मू और कश्मीर में हुए पहलगाम हमले में पुणे के निवासी संतोष जगदाले सहित 26 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना ने जगदाले परिवार को तबाह कर दिया है, क्योंकि कमाने वाले के चले जाने से उनकी आजीविका को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हाल ही में जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं और समर्थन व्यक्त किया। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की मौत हुई है। हमले के बाद वहां फंसे पर्यटकों को लेने के लिए सरकार के मंत्री गिरीश महाजन और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचे थे।

महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल की तैयारी
कश्मीर के पहलगाम की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार भी यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। राज्य के पर्यटन विभाग ने निर्णय लिया है कि वह अपने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा रक्षक तैनात करेंगा। उसके लिए महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल (पर्यटन मित्र) का गठन करेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर महाबलेश्वर महोत्सव में इसकी शुरुआत कर रही है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अतुल पाटणे का कहना है कि पर्यटन विभाग का यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। इससे पर्यटन स्थलों पर विश्वास का माहौल बनेगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...