11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'26 में से 15 अलग समुदाय के', पहलगाम में मारे गए लोगों...

’26 में से 15 अलग समुदाय के’, पहलगाम में मारे गए लोगों को लेकर किश्चियन नेता का विवादित पोस्ट, युवाओं का प्रदर्शन

Published on

रायपुर

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की लिस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की मौत हुई है उसे लेकर क्रिश्चियन फोरम के एक नेता ने सोशल मीडिया में एक लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में कुछ नामों को गलत तरीके से बताया गया है। मृतकों के नामों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता ने कहा कि 26 में से 15 दूसरे समुदाय के थे।

रायपुर के दिनेश मिरानिया का नाम नहीं
इसके साथ ही इस लिस्ट में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम भी नहीं था। जिसके बाद दिनेश मिरानिया के रिश्तेदारों ने आपत्ति जताई। लिस्ट को फर्जी बताते हुए मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार देर रात ही कार्यकर्ता किश्चियन नेता के आवास पर पहुंच गए थे। कुछ युवाओं ने शर्ट उतारकर नारेबाजी भी की। जिस नेता ने यह पोस्ट किया है उसका नाम अरुण पन्नालाल है।

दिनेश मिरानिया के रिश्तेदार पहुंचे थाने
लिस्ट में दिनेश मिरानिया का नाम नहीं होने के बाद उनके परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, युवाओं ने अरुण पन्नालाल के फेसबुक अकाउंट पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ उसके घर के सामने प्रदर्शन किया। दिनेश के रिश्तेदारों का कहना है कि यह लिस्ट पूरी तरह से फर्जी है। इस लिस्ट में शहीदों के नाम को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। यह गंभीर विषय है।

शिकायत के बाद मांगी माफी
जब इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी से किई तो उन्होंने अरुण पन्नालाल को थाने बुलाया। जिसके बाद अरुण पन्नालाल ने अपनी पोस्ट को डिलीट किया और माफी मांगी। हालांकि पन्नालाल के आवास का घेराव कर रहे युवाओं ने आरोपी के खिलाफ सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की मांग की है। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया।

बिना अनुमति किया प्रदर्शन
पन्नालाल ने कहा कि मैंने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट को डिलीट कर दिया है अब मेरे पेज में कोई ऐसी पोस्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे घर के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जो पूरी तरह से गलत है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...