11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यआर्मी एरिया में हो रहा था कुछ ऐसा आ धमकी पुलिस, पहलगाम...

आर्मी एरिया में हो रहा था कुछ ऐसा आ धमकी पुलिस, पहलगाम अटैक के बाद राजस्थान में सतर्कता

Published on

बाड़मेर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद से राजस्थान सरकार ने भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। सभी जिला कलेक्टर और एसपी को सुरक्षा बरतने के निर्देश देने के साथ ही हर गतिविधि पर निगाह रखने की हिदायत दी। इसके बाद सभी जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। सीमावर्ती जिलों की पुलिस और प्रशासन ज्यादा अलर्ट हो गए हैं। बाड़मेर पुलिस संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों की लगातार धरपकड़ कर रही है। अब तक 13 युवकों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।

ड्रोन से फोटोग्राफी करने वाले गिरफ्तार
आज मंगलवार 29 अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक आर्मी एरिया में ड्रोन उड़ाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रहे हैं। चूंकि वह एरिया फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए प्रतिबंधित है। बिना किसी अनुमति के ड्रोन उड़ाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर एयरफोर्स एरिया में स्थित म्यूजियम पर फोटोग्राफी करते 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 28 अप्रैल को भी बाड़मेर के आर्मी एरिया में ड्रोन उड़ाते 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की विशेष नजर है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की साइबर सेल नजर बनाए हुए है। आपत्तिजनक बयानबाजी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। अब तक 7 लोगों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। आज मंगलवार को भी 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जिनमें जसवंत डाभी, चंद्रप्रकाश और शकूर खां शामिल हैं।

ये आरोपी बिना अनुमति उड़ा रहे थे ड्रोन
बाड़मेर एसपी नरेंद्र मीना ने बताया कि सोमवार 28 अप्रैल को बाड़मेर के आर्मी स्टेशन के पास ड्रोन उड़ा रहे 3 युवकों को बाड़मेर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 दिल्ली और एक बालोतरा का रहने वाला है। इनमें शुभम और किरतेश नई दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। तीसरा युवक बालोतरा निवासी रफ्तार है। दिल्ली के युवकों ने बताया कि वे डिजिटल प्रमोटर हैं। खुद के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए शूट कर रहे थे। पुलिस ने ड्रोन जब्त कर लिया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी जसाराम बोस कर रहे हैं। मंगलवार 29 अप्रैल को भी एयरफोर्स एरिया स्थित म्यूजियम पर फोटोग्राफी करते हुए रेखाराम, प्रकाश और महिदुल खान को गिरफ्तार किया गया। रेखाराम और प्रकाश दोनों सगे भाई हैं, वे बाड़मेर के नागाणा के रहने वाले हैं। तीसरा युवक महिदुल खान असम का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों तीनों से पूछताछ कर रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...