11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने फोड़ा सियासी बम, 'चेतावनी' से...

बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने फोड़ा सियासी बम, ‘चेतावनी’ से NDA को लग सकता है ‘440 वोल्ट का करंट’

Published on

पश्चिम चंपारण

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव जैसे हालात रहे, तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को नुकसान हो सकता है। वाल्मीकि नगर में पार्टी के तीन दिवसीय मंथन शिविर के आखिरी दिन उन्होंने यह बात कही। कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की बात नहीं मानी, जिससे विपक्ष को फायदा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

2024 वाला हाल हो जाएगा
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए कहा कि एनडीए का प्रदर्शन ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छा रहा। लेकिन शाहाबाद और मगध जैसे इलाकों में, जहां आखिरी चरण में चुनाव हुए, परिणाम एनडीए के पक्ष में नहीं आए। उन्होंने कहा कि इसकी वजह विपक्ष नहीं था। कुशवाहा के अनुसार, विपक्ष इतना मजबूत नहीं है। लेकिन कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे बड़े नेताओं की बात नहीं मानी। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों का भी उल्लंघन किया।

मोदी और शाह की बात नहीं मान रहे लोग
कुशवाहा ने आगे कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आदेशों का पालन नहीं करते, वे बीजेपी के सदस्य नहीं हो सकते। ऐसे लोगों ने विपक्ष को मौका दे दिया और एनडीए का वोट बंट गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुछ लोगों की वजह से एनडीए को नुकसान हुआ। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की राजनीति पर भी अपनी राय रखी।

टिकट के लिए घूम रहीं पवन सिंह की पत्नी
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी, यह तय है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनमें मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं है। इसलिए विपक्ष भी उनके नाम पर सहमत नहीं है। काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना पर कुशवाहा ने कहा कि मेरे पास टिकट के लिए आई थीं, और अन्य पार्टियों में भी ज्योति सिंह टिकट के लिए घूम रही हैं।

उपेंद्र कुशवाहा से यह भी पूछा गया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी और उनकी क्या मांग है? इस पर उन्होंने कहा कि सीटों के बारे में वे सही समय और जगह पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जगह इस बारे में बात करने के लिए उचित नहीं है।

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...