11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकौन होगा सीआर पाटिल का उत्तराधिकारी? गुजरात में BJP ने अहमदाबाद शहर...

कौन होगा सीआर पाटिल का उत्तराधिकारी? गुजरात में BJP ने अहमदाबाद शहर समेत चार जिला अध्यक्ष किए तय

Published on

अहमदाबाद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया का टाल दिया है, लेकिन गुजरात में जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। मंगलवार को पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस से एक दिन पहले छह शहर-जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी पाेरबंदर और खेड़ा जिलों में संगठन की कमान महिला नेताओं को सौंपी है। पाेरबंदर जिला अध्यक्ष डॉ. चेतानबेन रुपारेल (तिवारी) और खेड़ा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी नयनाबेन पटेल को सौंपी है। इसके अलावा वडोदरा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी रसिक भाई प्रजापति जबकि कर्णावती महानगर यानी अहमदाबाद शहर की जिम्मेदारी प्रेरक भाई शाह दी गई है। इसके अलावा पंचमहाल जिला अध्यक्ष मयंभाई देसाई और गांधीनगर शहर अध्यक्ष की कुर्सी आशीष भाई दवे को मिली है।

सीआर पाटिल का उत्तराधिकारी कौन?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्‌डा की तरह गुजरात में प्रदेश प्रमुख की कमान अभी केंद्रीस जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के पास है। पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के अनुसार पाटिल काफी पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद से उनके उत्तराधिकारी की अटकलें लग रही है। गुजरात में कांग्रेस जिसे तरह से नए संगठन को को गढ़ने में लगी है। उसके बाद बीजेपी अब संगठन के गठन में देरी नहीं करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के बाद प्रदेश की टीम तैयार होगी। इसी के साथ-साथ जिलों में भी टीम तैयार होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और जिला एवं शहर अध्यक्ष महामंत्रियों के साथ विभिन्न मोर्चों और टीमों का गठन करेंगे।

भूपेंद्र पटेल-रत्नाकर संभाल रहे काम
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनकी सक्रियता राज्य में काफी कम रह गई है। पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया और पानी को रोका है। इसके बाद आने वाले दिनों में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का काम और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में चर्चा है कि भले ही बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को नेतृत्व के व्यस्त होने के कारण आगे बढ़ाया है लेकिन गुजरात में 10 मई से पहले नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। अभी राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर ही मुख्य तौर कामकाज संभाल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी गुजरात में पाटिल की जगह पर किसी क्षत्रिय नेता या फिर ओबीसी से आने वाले व्यक्ति को संगठन की कमान सौंप सकती है।

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...