16.3 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराज्य'सीमा हैदर पाकिस्‍तान का कचरा, उसे वापस भेज देना चाहिए', पहलगाम हमले...

‘सीमा हैदर पाकिस्‍तान का कचरा, उसे वापस भेज देना चाहिए’, पहलगाम हमले पर भड़कीं नोएडा वालीं मिथिलेश भाटी

Published on

नोएडा

सचिन मीणा और सीमा हैदर की प्रेम कहानी जिन दिनों सुर्खियां बनी थीं, एक और किरदार की जमकर चर्चा हुआ करती थी। इस किरदार का नाम मिथिलेश भाटी है और वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। लप्‍पू सा सचिन कहने वालीं मिथिलेश एक बार फिर सीमा हैदर पर फायर हैं। अब उन्होंने आतंकी हमले को लेकर सीमा हैदर और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘सीमा हैदर पाकिस्तान का कचरा है। उसे वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए। भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।’

पाकिस्तान को कायर बताते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला करना उसकी आदत है। उन्होंने सीमा हैदर को पाकिस्तान की बेटी बताते हुए उस पर भरोसा करने को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीमा हैदर ने इस हमले पर कोई बयान क्यों नहीं दिया।

‘आतंकी हमले पर क्‍यों नहीं बोल रहीं सीमा हैदर’
एक न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘पाकिस्तान का कोई भी आदमी किसी का सगा नहीं हो सकता। सीमा हैदर पर भरोसा करना गलत है, क्योंकि वह पाकिस्तान की बेटी है। सीमा हैदर हर छोटी-बड़ी बात पर वीडियो बनाती है, लेकिन, पहलगाम में हुए इतने बड़े हमले पर उसने एक शब्द भी नहीं कहा। जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो डाला। मिथिलेश ने इसे दिखावटी देशभक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नाटकों से देशभक्ति साबित नहीं होती।’

सीमा के सनातनी के दावे पर तंज कसा
मिथिलेश ने सीमा हैदर के सनातनी होने के दावों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई भी असली हिंदू अपने कमरे में मंदिर और मूर्तियों की नुमाइश नहीं करता। ये सब उसकी नौटंकी का हिस्सा है। मिथिलेश ने यह भी कहा कि शायद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने उसे इस हमले पर कुछ भी बोलने से मना किया है, इसलिए वह चुप है।

Latest articles

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

More like this