13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य12 साल से नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर,...

12 साल से नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर, बिहार शिक्षा विभाग ने कर दिया ‘खेल’; अब क्या करेंगे

Published on

पटना

बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों के साथ एक अप्रत्याशित कदम उठाया है। 12 साल से सेवा दे रहे शिक्षकों को प्रमोशन देने से इनकार कर दिया है। पटना हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। विभाग अब कोर्ट के फैसले के खिलाफ एलपीए में जाएगा। सरकार के इस फैसले से हजारों शिक्षकों को निराशा हुई है, जो प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे।

क्या था पटना हाईकोर्ट का फैसला
दरअसल, पटना हाई कोर्ट ने दिसंबर 2024 में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि 12 साल की सेवा पूरी कर चुके नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन मिलना चाहिए। यह फैसला शिक्षक संजय कुमार की याचिका पर आया था। संजय कुमार ने 2021 में याचिका दायर की थी। उन्होंने प्रोन्नति और ट्रांसफर जैसे अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया था।

शिक्षा विभाग ने लिया यूटर्न
शिक्षा विभाग ने अब इस मामले में यू-टर्न ले लिया है। पटना हाई कोर्ट के आदेश के चार महीने बाद, विभाग ने इसे चुनौती देने का फैसला किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है। लेकिन, कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर विभाग अब कोर्ट के आदेश के खिलाफ एलपीए दायर करेगा।

आंदोलन की चेतावनी
बता दें कि नियोजन नियमावली में प्रमोशन और ट्रांसफर का प्रावधान है। इसके बावजूद शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने इस फैसले को अन्यायपूर्ण बताया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस फैसले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में शिक्षकों को इंतजार है कि विभाग इस मामले में क्या कहता है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...