17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदुस्तान पर हमने 1000 साल राज किया… पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में...

हिंदुस्तान पर हमने 1000 साल राज किया… पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पिछले दिनों मुसलमानों को हिंदुओं की तुलना में श्रेष्ठ बताते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला था। मुनीर ने वही कहा जो पाकिस्तान के स्कूलों में बच्चे-बच्चे को पढ़ाया जाता है। अब तो पाकिस्तान का बड़ा हिस्सा ऐसी ही नफरती पढ़ाई के साथ बड़ा हुआ है। पाकिस्तान की संसद इसका सबसे बड़ा नमूना है, जहां पर ऐसे नफरती भरे हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद भड़के तनाव के बीच पाकिस्तान की संसद में इन दिनों भारत के खिलाफ सांप्रदायिक और जहरीले बयानों की भरमार आई हुई है। ऐसा ही एक बयान पाकिस्तान के एक सीनेटर ने दिया है, जिसमें उसने हिंदुस्तान पर मुसलमानों के 1000 साल के राज की बात कही है।

पाकिस्तानी सीनेटर के जहरीले बोल
पाकिस्तान के एक सीनेटर ने कहा, हिंदुस्तान को गौरी का नाम याद होगा, ‘अगर नहीं याद है तो हम याद दिलाते हैं कि आजकल हमारे पास गौरी मिसाइल है, अब्दाली मिसाइल है और इसके साथ गजनवी मिसाइल है। ये सब (मिसाइलों के) नाम हमने इसलिए रखे हैं, ताकि हम इनको याद दिला सकें कि हमने हिंदुस्तान पर 1000 साल हुकूमत की है।’

इसके बाद पाकिस्तानी सांसद ने देश के बंटवारे के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के हमले का जिक्र किया और बताया कि किस तरह पाकिस्तान से लड़ाकों ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए हमला किया था। उन्होंने बताया कि इस जंग में 900 पाकिस्तानी लड़ाके मारे गए थे, जिनकी कब्रें आज भी बनी हुई हैं।

पाकिस्तान की महिला सीनेटर का बाबरी पर बयान
मंगलवार को पाकिस्तान में संसद में भारत के खिलाफ नफरत से भरा अकेला बयान नहीं था। इसी संसद में पाकिस्तान की महिला सीनेटर पलवाशा खान तो भारत के खिलाफ जहर उगलने में इतना आगे निकल गईं कि वे अयोध्या की बाबरी मस्जिद तक पहुंच गईं। पलवाशा खान ने तो यह कह दिया कि ‘वह दिन दिन दूर नहीं है जब पिंडी का एक सिपाही बाबरी मस्जिद की बुनियाद में पहली ईंट रखेगा और असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) पहली अजान देगा।’ पलवाशा खान पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...