11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, बर्खास्त बीएड शिक्षकों का होगा समायोजन, यहां...

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, बर्खास्त बीएड शिक्षकों का होगा समायोजन, यहां मिलेगी नियुक्ति

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार की बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल करने का फैसला किया है। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि सभी सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में बीते 126 दिनों से बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक आंदोलन कर रहे थे।

क्या कहा सीएम ने?
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम साय ने कहा- सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये बीएड अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों के साथ हमारी सुशासन की सरकार ने न्याय किया है। इन सभी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद में समायोजित करने का निर्णय हमने लिया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। बीएड अर्हताधारी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

अलग-अलग तरीके से किया था प्रदर्शन
बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने 18 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था। इससे पहले शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन, अंगारों पर चलना, रैली निकालकर अलग-अलग तरीके से अनोखा प्रदर्शन किया था।

कैबिनेट में कौन सा फैसला लिया गया है
कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए 2621 बीएड सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। कला, विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता पूर्ण करने के लिए 3 वर्ष की अनुमति दी जाएगी।

कैसे किया जाएगा समायोजित
इसके साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एससीईआरटी के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए पदों का सृजन किया जाएगा। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों में उसके पश्चात सीमावर्ती जिलों के रिक्त पदों पर तत्पश्चात अन्य जिलों में समायोजन किया जाएगा।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...