13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान के कट्टरपंथी मुझे और बेटियों को मार देंगे… सीमा हैदर ने...

पाकिस्तान के कट्टरपंथी मुझे और बेटियों को मार देंगे… सीमा हैदर ने कहा- मर जाएंगे लेकिन भारत नहीं छोड़ेंगे

Published on

ग्रेटर नोएडा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों का विजा रद्द करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्हें उनके मुल्क पाकिस्तान भेजने का आदेश दिया। इस घटना के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सीमा हैदर का कहना है कि अगर मैं वापस पाकिस्तान गई तो मेरे साथ मेरे बच्चियों को भी पाकिस्तान में रह रहे कट्टरपंथी लोग मार देंगे। अपनी और मासूम बच्चियों की जान की सलामती को लेकर सीमा ने योगी-मोदी सरकार से गुहार लगाई है।

यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर ने पाकिस्तान वापस न भेजे जाने की गुहार लगाई है। एक वीडियो में सीमा ने कहा है कि अगर पाकिस्तान गई तो जिंदा नहीं रहूंगी। वीडियो में वापस भेजे जाने की बात पर सीमा हैदर का दर्द छलकता हुआ दिखाई दे रहा है। सीमा ने अपने साथ-साथ बच्चियों की जान को भी खतरा बताया है। सीमा ने खुलेआम कहा है कि ये सभी को पता लग गया है कि मैंने एक हिंदू से शादी कर ली है।

कट्टर मुस्लिम मुझे मार देंगे- सीमा हैदर
सीमा हैदर ने आगे कहा कि पाकिस्तान के मुल्ला (मुस्लिम नागरिक) कट्टर है। वह मुझे नहीं छोड़ेंगे। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने कहा कि अब एक मुल्ला नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान मेरा दुश्मन है। सीमा ने बताया कि मेरे ससुराल वाले गुस्से में है कि मैंने धर्म बदला लिया और अपनी बेटियों का भी धर्म बदला है। इस बात से पाकिस्तानियों में काफी आक्रोश है।

सीमा हैदर पर नहीं लागू होता आदेश- वकील
सीमा हैदर का पाकिस्तान वापस जाने के नाम पर ही डर से बुरा हाल है। सीमा भारत छोड़कर नहीं जाना चाहती है। सीमा हैदर ने कहा कि मैं मर जाऊंगी, लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। वहीं सीमा हैदर के वकील डॉ. एपी सिंह ने कहा कि सीमा अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं रही।सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली है। अब उनकी नागरिकता उनके पति से जुड़ गई है, इसलिए भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे जाने का आदेश सीमा हैदर पर लागू नहीं होना चाहिए।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...