13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यनदी में डूबने से छह की मौत, गुजरात के खेड़ा में बड़ा...

नदी में डूबने से छह की मौत, गुजरात के खेड़ा में बड़ा हादसा, मरने वालों में नाबालिग शामिल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में एक बार फिर डूबने से मौत होने की बड़ी दुर्घटना सामने आई है। खेडा जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने नदी से शवों को बरामद किया है। मरने वालों की आयु 14 से 21 साल के बीच में हैं। परिवार के छह सदस्यों की डूब जाने की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो मातम फैल गया। परिवार के बुजुर्ग सदस्य बिलखकर रो पड़े।अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महेमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और एक बचाव अभियान शुरू किया।

कब कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार खेडा जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए, जिनमें अधिकतर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कनीज गांव में हुई। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया कि छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे। ये सभी मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे। उन्होंने कहा कि सभी छह शव निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे और चार उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...