13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार में 'गर्लफ्रेंड' बनाने का धंधा! इंटरनेशनल हुआ साहिल-गुलशन का बेडरूम वाला...

बिहार में ‘गर्लफ्रेंड’ बनाने का धंधा! इंटरनेशनल हुआ साहिल-गुलशन का बेडरूम वाला डर्टी वीडियो

Published on

हाजीपुर

लव-जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आया है। मोहम्मद साहिल पहले लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाता था, उसके बाद ‘डर्टी गेम’ शुरू करता था। वो न सिर्फ लड़कियों से संबंध बनाता था, बल्कि उनका वीडियो बनाकर वायरल भी कर देता था। बताया जा रहा है कि अपनी ‘जाल’ में अब तक दर्जनों लड़कियों फंसा चुका है। गिरफ्तार मोहम्मद साहिल से पूछताछ में पता चला कि जिन-जिन लड़कियों को अपना शिकार बनाया है, उनमें ज्यादातर लड़कियां हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती थीं।

दूसरे देशों के ‘डर्टी साइट्स’ को बेच देता था वीडियो
वैशाली पुलिस की मानें तो मोहम्मद साहिल अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ मिलकर ये ‘गर्लफ्रेंड का धंधा’ चला रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद साहिल, लड़कियों के साथ ‘संबंध’ बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करता था। फिर उसे दूसरे देशों से चलने वाली ‘डर्टी साइट्स’ को बेच देता था। अब पूरे मामले की जांच कर पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो को कहां-कहां और कितने में बेचा करता था।

ऐसे हुआ ‘गर्लफ्रेंड’ बनाने की धंधे का खुलासा
मोहम्मद साहिल के कारनामों का खुलासा तब हुआ, जब एक नाबालिग लड़की ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का एफआईआर दर्ज कराई। 2 अप्रैल 2025 को प्राथमिक की दर्ज होने के 3 दिन बाद महनार थाना क्षेत्र से मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया गया। हद तो तब हो गई, जब घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस ने पीड़ित लड़की का ना तो मेडिकल कराया और ना ही कोर्ट में पेश की। अंत में पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले की जानकारी मीडिया को दी गई। वैसे, पुलिस हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर आलम ने मीडिया को बताया कि वीडियो वायरल करने का मामला आया है। प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

‘महिला मित्र’ के जरिए गांठता था दोस्ती
पीड़ित परिवार के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि उनके घर की बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए 5 किलोमीटर दूर जंदाहा बाजार जाती थी। फिर उसकी दोस्ती गुलशन खातून नाम की एक लड़की से हो गई। गुलशन खातून के बारे में बताया गया कि वो मोहम्मद साहिल की ‘गर्लफ्रेंड’ है। मोहम्मद साहिल से अक्सर गुलशन खातून मिला करती थी। इस दौरान गुलशन की जिन लड़कियों से दोस्ती होती थी, वो भी रहती थीं। इसके बाद सब सेल्फी भी लेते थे। साथ में फोटो खिंचवाते थे।यहीं से शुरू होती थी ब्लैकमेलिंग। बाद में मोहम्मद साहिल कहता था कि ‘संबंध’ नहीं बनाएगी तो ये फोटो उसके परिवारवालों को भेज दी जाएगी।

परिवार की इज्जत के लिए ‘बेडरूम गेम’
इनमें पीड़ित जैसी कुछ लड़कियां, परिवार की इज्जत के लिए तैयार हो जाती थीं। फिर गंदी हरकत का बेडरूम वीडियो बनाया जाता था। इसके बाद तो ब्लैकमेलिंग, टॉर्चर के शक्ल में तब्दील हो जाती थी। पीड़ित की मानें तो मोहम्मद साहिल और गुलशन भी ‘संबंध’ बनाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करते थे। फिर दूसरी लड़कियों का भी वीडियो बनाया जाता और दूसरे देश के डर्टी साइट्स को उसे बेचा जाता। इससे पैसे की कमाई होती थी, जिससे ऐश-मौज पर खर्च की जाती थी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...