13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य10 हजार की शर्त जीतने का जोश, युवक ने एक साथ नीट...

10 हजार की शर्त जीतने का जोश, युवक ने एक साथ नीट ही गटक ली 5 बोतल शराब, फिर कभी उठ नहीं सका

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के एक युवक ने 10 हजार रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में जान गंवा दी। 21 साल के युवक ने बिना सोडा या पानी मिलाए पांच बोतल शराब गटक ली। इतनी अधिक शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शर्त लगाने वाले अन्य 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

8 दिन पहले पिता बना था युवक
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के 21 साल के कार्तिक कुछ दिन पहले अपने दोस्तों वेंकट रेड्डी, सुब्रमणि और तीन अन्य लोगों से कहा था कि वह शराब की पांच बोतलें बिना पानी के पी सकता है। वेंकट रेड्डी ने कार्तिक से कहा था कि अगर वह ऐसा कर पाया तो वह उसे 10,000 रुपये देगा। शर्त जीतने के लिए जोश में कार्तिक ने पांच बोतल शराब पी ली। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे कोलार जिले के मुलबागल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्तिक की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने आठ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था।

उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नांगली पुलिस स्टेशन में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इनमें वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में हर साल लगभग 26 लाख लोग शराब पीने से मर जाते हैं। यह दुनिया भर में होने वाली मौतों का 4.7 प्रतिशत है। 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब के सेवन से कैंसर होने का खतरा हमेशा बना रहता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शराब पीने का कोई भी सेफ लेवल नहीं है।

शराब से नुकसान ही होता है-रिपोर्ट
रिपोर्ट में साफ बताया गया कि शराब पीने से नुकसान ही होता है, किसी तरह के लाभ की बातें मिथक ही है। ऐसी कोई स्टडी नहीं है कि जो साबित करे कि थोड़ी या मध्यम मात्रा में शराब पीने से दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज में फायदा होता है। शराब पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें लीवर की बीमारी, दिल की बीमारी और कैंसर शामिल हैं। शराब पीने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...