6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकेरल में PM मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली से पहुंचे शशि...

केरल में PM मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली से पहुंचे शशि थरूर, एक्स पर फोटाे साझा करके बताई परेशानी, जानें क्या लिखा?

Published on

तिरुवनंतपुरम

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर मुंबई वेव्स समिट का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर पहुंच गए हैं। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्‌डे पर कांग्रेस नेता और स्थानीय सांसद शशि थरूर ने उनका स्वागत किया। थरूर पीएम मोदी के स्वागत के दिल्ली से केरल पहुंचे। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी के बावजूद, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरे निर्वाचन क्षेत्र में आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए समय पर तिरुवनंतपुरम में उतरने में कामयाब रहा। विझिनजाम बंदरगाह के आधिकारिक रूप से चालू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह एक ऐसी परियोजना जिसके शुरू होने से ही मैं इससे जुड़ा रहा हूं, इस पर मुझे गर्व है।

बीजेपी से नजदीकी की है चर्चा
तिरुवनंतपुरम से लगातार तीसरी बार सांसद बने शशि थरूर के पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगी थीं। वे लंबे समय कांग्रेस में साइडलाइन दिख रहे हैं हालांकि वह गुजरात के अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल हुए थे। थरूर लंबे वक्त से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नहीं दिखे हैं। पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस जहां चूक पर केंद्र सरकार को घेर रही है तो वहीं शशि थरूर ने पार्टी लाइन से अलग बयान दिया था कि किसी भी देश के पास 100 फीसदी खुफिया जानकारी नहीं है। थरूर के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने निशाना साधा था और उनकी राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाया था। उदित राज ने कहा था कि वे बीजेपी के पूर्व सांसद हैं समझिए बीजेपी के लिए कौन बोलता है?

केरल से आंध्र प्रदेश जाएंगे मोदी
पीएम मोदी 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरा जल बहु-उद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी के आंध्र प्रदेश जाने का कार्यक्रम है। वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...