12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'सरकार बदली सूरत नहीं' बाबा विजय दास के आत्मदाह के बाद फिर...

‘सरकार बदली सूरत नहीं’ बाबा विजय दास के आत्मदाह के बाद फिर साधु- संतों ने खनन माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा

Published on

भरतपुर

राजस्थान के बृज क्षेत्र में फिर से अवैध खनन के खिलाफ साधु संतों की जंग शुरू हो गई है। यहां डीग जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए साधु संत अभी भी कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन, डीग जिले के अधिकारी साधु संतों की सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। गुरुवार को साधु संत अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को रोकने की शिकायत को लेकर एसपी राजेश मीणा के पास पहुंचे। यहां उन्हें एसपी से मिलने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान साधु संतों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी नजर आया।

बाबा हरि बोल दास ने जताई नाराजगी
बाबा हरि बोल दास ने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए बाबा विजय दास ने अपना बलिदान दिया। इसके बाद डीग जिले के खनन इलाके में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन, जब भी अधिकारियों से मिलने गए तो, उन्होंने हमें घंटों इंतजार करवाया। काफी देर इंतजार के बाद मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बताया कहां – कहां चल रहा है अवैध खनन
बाबा हरि बोल दास ने बताया कि डीग जिले के पहाड़ी, कामां, सीकरी के खनन क्षेत्र में दिन रात अवैध खनन चल रहा है। जिन वाहनों में खनन सामग्री जा रही है। उन वाहनों की नंबर प्लेट नहीं है। क्रेशर मशीनें प्रदूषण के नियमों के खिलाफ चल रहीं हैं। इसलिए खनन क्षेत्रों में पुलिस की चौकियां स्थापित की जाएं। जिससे अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को रोका जा सके। डीग जिले की करीब 15 जगह ऐसी हैं। जहां पुलिस की चौकी बनाई जाएं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...