12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहिंदी मेरी मां, मराठी मौसी, कुछ लोग… कृपाशंकर सिंह का राज ठाकरे...

हिंदी मेरी मां, मराठी मौसी, कुछ लोग… कृपाशंकर सिंह का राज ठाकरे पर निशाना

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में इस साल कई नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के संभावित चुनावों से पहले मराठा राजनीति एक बार फिर जोर पकड़ रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का हिंदी विरोधी बयान भी जारी है। इसी बीच बिना किसी का नाम लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने मराठी भाषा विवाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी मेरी मां और मराठी मौसी है।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) की सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ने उत्तर भारतीय समुदाय को साधते हुए एक सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन उत्तर भारतीय संघ संस्था के जरिए किया गया।

मराठी भाषा से संबोधन की शुरुआत
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज ने मराठी-गैर मराठी के बीच सामंजस्य और एकता का संदेश दिया। दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम की शुरुआत मराठी भाषा में संबोधन से हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा, ‘हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी (हिंदी मेरी मां है, मराठी मेरी मौसी है)।’

कृपाशंकर सिंह ने राज ठाकरे को किया टारगेट
कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं। जब उन्हें अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आती है तभी वे भाषा का सहारा लेते हैं।

राज ठाकरे ने क्या कहा
महाराष्ट्र में बीजेपी की महायुती सरकार ने प्राथमिक सरकारी स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने का आदेश दिया था। लेकिन कड़े विरोध के बाद उस फैसले को वापस लेना पड़ा। राज ठाकरे ने एक बयान में कहा था, ‘हम हिंदू हैं, लेकिन हिंदी नहीं।’

बीएमसी चुनाव पर नजर
कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीय समाज को महाराष्ट्र के विकास का बराबर का भागीदार बताया और कहा कि यह समाज केवल श्रमिक नहीं, बल्कि राज्य के निर्माण में योगदान देने वाला समर्पित नागरिक वर्ग है। बीएमसी चुनाव से पहले मराठी बनाम गैर-मराठी भाषा विवाद के बीच इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम संकेत माना जा रहा है। भाजपा द्वारा सौहार्द का यह संदेश न केवल मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश है, बल्कि मुंबई की विविधता को एकता में बदलने की रणनीति का हिस्सा भी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...