12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यIPS ने रेप पीड़ित के कॉल पर लिया संज्ञान, महिला दारोगा को...

IPS ने रेप पीड़ित के कॉल पर लिया संज्ञान, महिला दारोगा को किया तत्काल सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Published on

पूर्वी चंपारण

पुलिस पीड़ित से मेडिकल कराने और न्यायालय में बयान करने के लिए सुविधाओं की मांग करती है। वह भी आरामदायक चार चक्के वाहन की सुविधा। ऐस ही एक मामला जिले के हरसिद्धि थाना से आया है। जहां रेप पीड़ित किशोरी के इलाज, मेडिकल जांच में वाहन की सुविधा की मांग करते ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो के वायरल होने पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच कराया है। मामला सही पाये जाने पर एसपी ने हरसिद्धि थाना के महिला दारोगा को निलंबित कर दिया है।

दारोगा पर एक्शन
पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी को घर मे अकेला पाकर उसका ममेरा भाई ने ही उसके साथ मुंह काला किया। जिसकी जानकारी परिजनों ने घटना के दिन 27 अप्रैल को हरसिद्धि थाना को दिया। दो दिनों तक थाने में न्याय की गुहार लगाने के बाद पुलिस पीड़ित को गाड़ी की व्यवस्था कर लेन की बात कर टालती रही। 29 अप्रैल को पीड़ित द्वारा बोलेरो लेन के बाद एफआईआर दर्ज किया और मेडिकल के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल लाया। फिर न्यायालय में बयान दर्ज करने के लिये चार चक्का वाहन देने की मांग की गई।

ममेरे भाई ने किया रेप
बताया जाता है कि ममेरे भाई ने अपनी ही फुफेरी बहन को घर में अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आस- पास की महिलाएं जमा हो गई और आरोपी को घर में बंद कर दिया। जैसे ही इस बात की सूचना आरोपी के घर वालों को लगा वे सभी पीड़िता के घर आकर शोर गुल करते हुए आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने साथ लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां थाने पहुंची जहां 2 दिनों तक पीड़िता को थाने पर दौड़ाने के बाद पुलिस उसका मेडिकल जांच कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आख़िर पीड़ित जब घटना 27 तारीख को थाने पहुंची तो पुलिस ने 29 को क्यों मेडिकल कराया।

एसपी ने लिया संज्ञान
सवाल ये भी उठ रहा हैकि क्या आरोपी को पुलिस लाभ पहुँचाना चाह रही थी। पीड़िता कि मां ने बताया कि उसकी मां (पीड़िता की नानी) का ऑपरेशन होना था। उसके देखभाल करने के लिए मै और मेरी 17 वर्षीय बेटी मायके आयी थी, जिस दिन घटना घटित हुआ, उस दिन मैं अपनी मां को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। घर में मेरी बेटी अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए सेराज अंसारी ने बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जब मुझे पता चला तो मैं हॉस्पिटल से घर आई तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बेटी को ले कर तीन चार बजे हरसिद्धि थाना पहुंची।

परिजनों का आरोप
परिजनों ने बताया कि थाने पर मौजूद पिंकी मैडम से मुलाक़ात हुई। उन्होंने कहा कि आवेदन लिखकर दे दो, आवेदन दी तो मैडम बोली की ठीक है कल दस बजे हम आएंगे। अगले दिन भर पुलिस का इंतज़ार किए, जब फोन करते तो बोलती कि आ रहे हैं, लेकिन पुलिस सुधि लेने नहीं पहुंची, 29 अप्रैल को 10 बजे थाने पहुंची। तब पिंकी मैडम ने कहा कि केस तो कर रही हो लेकिन खर्च भी लगेगा। सोच लो क्या करना है। मेडिकल में छह सात हजार रुपया ख़र्चा आएगा। इसके अलावे गाड़ी का भाड़ा तुमको देना होगा। फॉरेंसिक जांच में होगी। उसका भी ख़र्चा तुम्हे दी देना होगा।

महिला दारोगा निलंबित
परिजनों ने कहा कि जब सब कुछ हमने स्वीकार लिया तब जाकर मेडिकल के लिए मेरी बेटी को सदर हॉस्पिटल ले कर गई। हालांकि वहां जाने के बाद मात्र मेरा दो हजार 25 सौ रुपया ख़र्चा हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 27 की दोपहर में पीड़िता से रेप कि घटना घटित हुई चार बजे के क़रीब थाने पहुंचे और लिखित रूप से पुलिस को आवेदन दे कर घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद 29 तारीख़ को पुलिस मेडिकल जांच कराने के लिए लेकर गई। आख़िर दो दिनों तक पुलिस ने मेडिकल जांच क्यों नहीं कराया, क्या आरोपी को इसका लाभ पहुंचा चाह रही थी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस तरह कि सूचना मिली है। मामले की जांच अरेराज एसडीपीओ से कराया गया है। वायरल ऑडियो को सही पाकर हरसिद्धि थाना के महिला एसआई पिंकी कुमारी को निलंबित किया गया है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...